Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिव सेना नेपाल रुपन्देही द्धारा राजतन्त्र मांग

 

रुपन्देही, महेश गुप्ता | रुपन्देही जिला भैरहवा लगायत बिभिन्न स्थनो में शिव सेना नेपाल रुपन्देही द्धारा नेपाल में पुनः राजतंत्र की मांग को लेकर रुपन्देही जिला में अलग अलग स्थानों पर जनचेतना कार्यक्रम कर नेपाल के पूर्व राजारानी की फोटो, राष्ट्रिय झण्डा प्रत्येक घर ,चौक चौराहे पर लगाने साथ फ़ोटो वितरण कार्यक्रम किया । शिव सेना नेपाल रुपन्देही जिला के अध्यक्ष बिपीन मल्लिक की अध्यक्षता में शिव सेना नेपाल के कार्यकर्ताओं ने लोगो को जागरूक किया इस दौरान घर घर राजा , हर घर राजा अभियान निरन्तर रूप से जनजन को जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है । और बताया कि रोहिणी गां. पा. वार्ड नं. 3 में राजेन्द्र ठाकुर के अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी गठन किया गया और राजारानी फोटो और राष्ट्रिय झण्डा घर घर पहुच कर 125 परिवार को वितरण किया गया और चौक में झंडा लगाने के साथ वितरण करने का कार्यक्रम किया गया है । कोटहीमाई गांव पालिका, सुद्धोदन गाउँ पालिका समेत सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नं. 1,2 और 6 वार्ड सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। आने वाले समय में रुपन्देही जिला लगायत अन्य क्षेत्र में समिति गठन किया जायेगा । कार्यक्रम में नवलपरासी अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम , रुपन्देही कोषाध्यक्ष सुमन सिंह ठकुरी , जिल्ला सदस्य राकेश राज भण्डारी , रोहिणी गाउँ कमिटी अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर लगायत अन्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी पढें   जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com