भारतीय लोकसभा सदस्य और पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र के बीच गोप्य भेट
काठमांडू, ८ अक्टूबर । भारतीय लोकसभा सदस्य तथा गोरखनाथ पीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ महाराज और नेपाल के पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह के बीच गोप्य भेटवार्ता हुई है । समाचार स्रोत के मुताबिकत अक्टुर ६ तरिख के साम आदित्यनाथ और पूर्वराजा शाह के बीच निर्मल निवास काठमांडू में बातचित हइ थी । भेटवार्ता के क्रम में भारतीय लोकसभा सदस्य आदित्यनाथ ने नेपाल में राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र पुनस्थापना करने के लिए पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र को सलाह दिया था ।
समाचार सुत्र बताते है– ‘आदित्यनाथ और ज्ञानेन्द्र शाह के बीच साम सात से आठ बजे तक वार्ता हुइ थी ।’ उस क्रम में आदित्यनाथ ने कहा– ‘नेपाल में राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र पुनःस्थापना होना चाहिए ।’ जवाफ में ज्ञानेन्द्र शाह ने ‘नेपाली जनता भी यही चाहती है’ कहकर इसके लिए प्रयास होने बात बताया था । पूर्वराजा शाह ने राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए भारतीय धर्मगुरु को भी सहयोगी आवश्यक रहने की अपेक्षा किया था । ‘उसके जवाफ मे योगी आदित्यनाथ ने अपने तरफ से सहयोग करने का संकेत किया समाचार स्रोत बताते है । समाचार स्रोत के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने भारत में हो रहे कुम्भ मेला में ज्ञानेन्द्रको निमन्त्रणा करने के लिए नेपाल आयें है ।

