याेग करने से पहले कुछ बाताें काे अवश्य जानें

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद वैश्विक स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति लाना है। योग करना मतलब, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुभव से गुजरना है। योग के जरिए आप निरोगी रह सकते हैं। बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। योग आपके तन और मन को स्वस्थ्य रखता है। लेकिन हर नए योगी को योग करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं ताकि उसे किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि अगर आपने नया-नया योग करना शुरू किया है तो क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…

अगर आप योग अभ्यास की शुरुआत कर रहे हैं तो आप कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आप चाहें तो योग क्लास ले सकते हैं ताकि आपको योग करने के सही तरीके के बारे में पता चल सकें। क्योंकि अगर आप योग को गलत तरीके से करते हैं तो आपको इसका फायदा नहीं मिलता है।

आपको पता होना चाहिए कि योग करने के लिए आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि आप हर तरह के कपड़ों में योग नहीं कर सकते हैं। योग करने के लिए ऐसे कपड़े होने चाहिए जिसमें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह मूव कर सकें। योग के दौरान आपको पसीना भी आएगा इसलिए हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए। ज्यादा कसे हुए कपड़ों में योग नहीं करना चाहिए।

आपको पता होना चाहिए कि योग की किसी भी क्रिया में किसी भी मुद्रा को कितनी देर तक करना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर रहता है कि आप किस तरह का योग कर रहे हैं। योग को कभी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए।

