सामाजिक संजाल के कारण बढ़ रही है आत्महत्या !
काठमांडू, १८ जून । एक तथ्यांक आया है कि सामाजिक तथा प्रविधि के कारण आत्महत्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । आज–कल नेपाल में दैनिक १५ व्यक्ति आत्महत्या करते हैं, जिसमे प्रमुख कारण सामाजिक संजाल बन जाता है । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र दैनिक में है ।
नेपाल पुलिस के रिपोर्ट में उल्लेख है– ‘समाज में विभिन्न प्रकार की अपराधिक घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिस में नयां प्रविधि भी कारक के रुप में दिखाई दिया है । रिपोर्ट में उल्लेख है कि स्वाभाविक मृत्यु के अलवा देश में सबसे ज्यादा मृत्यु का कारण सवारी दुर्घटना होती है, उसके बाद आत्महत्या दिखाई दिया है, आत्महत्या के मूल कारण में सामाजिक संजाल दिखाई दे रही है ।
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डिआई जी विश्वराज पोखरेल का कहना है कि गत साल नेपाल में ५२८० लोगों ने आत्महत्या की है । उनके अनुसार नयां प्रविधि आने से पहले पारिवारिक यातना आत्महत्या के लिए प्रमुख कारण था, लेकिन आजकल प्रविधि के कारण आत्महत्या करनेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है ।

