Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की अदालत के सत्र के दौरान माैत

 

काहिरा, एजेंसी।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी अदालत के सत्र के दौरान गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। यह जानकारी द एसोसिएट प्रेस ने मीडिया के हवाले से दी है। बता दें कि मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मिश्र पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी कार्यवाही के दौरान अदालत परिसर में मौजूद थे, तभी वह बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। साल 2013 में सेना ने तख़्तापलट करके उन्हें सत्ता से बेदख़ल कर दिया था।

यह भी पढें   पाँच कैदियों द्वारा आत्मदाह का प्रयास

मोहम्मद मोर्सी की उम्र 67 साल की थी। अदालत में उन पर जासूसी का मुकदमा चलाया जा रहा था। मोहम्मद मोर्सी को इजिप्ट की सेना ने 2013 में सत्ता से अपदस्थ कर दिया था।

मोहम्मद मोर्सी मिस्र के एक राजनेता थे। जिन्होंने मिस्र के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी। मोर्सी मिस्त्र के ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर सत्ता में आए थे। मोर्सी 30 जून 2012 से लेकर 3 जुलाई 2013 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। हालांकि जुलाई 2013 में सेना ने तख्तापलट किया और मोर्सी को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। इसके बाद अब्दुल फताह अल-सीसी राष्ट्रपति बने।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *