Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राध्यानाध्यापक की पिटाई से विद्यार्थी अर्ध बेहोस्

सर्लाही, १८ जून । प्रध्यानाध्यापक की कुटाई से एक विद्यार्थी अर्धबेहोस पड़ गए हैं । घटना सर्लाही जिला, बरथहवा नगरपालिका–१ स्थित बागमती सामुदायिक विद्यालय की है । उक्त विद्यालय के प्राध्यानाध्यापक महेन्द्र राय की पिटाई से विद्यार्थी संजीव सहनी अर्ध बहोस हो गए हैं । सहनी उक्त विद्यालय में कक्षा ३ में अध्ययनरत हैं ।
प्राध्यनाध्यापक राय की कुटाई से अन्य ५ विद्यार्थी भी घायल हो गए हैं । कक्षा ३ में ही अध्ययनरत तेतरी देवी, विसुन्दर सहनी, विवेक सहनी आदि विद्यार्थी के ऊपर उन्होंने पिटाई की थी । अर्ध बहोस् विद्यार्थी सहनी की उपचार बरथहवा बजार स्थित भेनस अस्पताल में हो रहा है । घायल विद्यार्थियों का कहना है कि कक्षा शुरु होने से पहले विद्यालय प्रांगण में आयोजित एसेम्बल में उन्होंने लाठी और मुक्का से मारपीट की है । आरोप है कि विद्यार्थी उनके निर्देशन अनुसार खड़े नहीं हो गए थे ।
विद्यार्थी घायल होने के बाद सम्पूर्ण अभिभावक प्राध्यानाध्यापक के विरुद्ध आक्रोश हो गए हैं । इधर प्राध्यानाध्यापक सहनी ने दावा किया है कि उन्होंने ज्यादा पिटाई नहीं की है, अनुशासन कायम रखने के लिए सामान्य कुटटिप की है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जनवरी 2026 सोमवार शुभसंवत् 2082

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *