Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल में बस दुर्घटना 500 फुट गहरी खाई में बस गिरी 44 लोगों की मौत

 

21 मार्च

कुल्लू जिला के बंजार हलके के भेउट में एक निजी बस के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हो गए। 42 सीटर बस में 70 लोग सवार थे। हादसे का कारण चढ़ाई पर बस का गियर न बदलना और उसका बैक होना बताया जा रहा है। हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद मामले की जांच करेंगे। महावीर ट्रेवल की यह बस एचपी 65-7065 बंजार से गड़ागुशैणी जा रही थी। बस रोजाना बंजार से दोपहर बाद सवा तीन बजे अपने गंतव्य को रवाना होती थी। गुरुवार को बंजार में जाम के कारण बस अपने तय समय से 15 से 20 मिनट देरी से चली। चार बजे के करीब भेउट मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *