Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में चोर ने किया युवती की हत्या

 

महोत्तरी २१ जून । महोत्तरी जिला में गत रात में चोर की एक समूह ने २७ वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई है । पुलिस से प्राप्त घटना विवरण अनुसार गौशला नगरपालिका–१० भरतपुर निवासी निवासी विष्णुकुमार श्रेष्ठ के घर में गत रात ८–१० लोगों की समूह में रहे चोरों की एक समूह घुस गई, जब उनकी बेटी २७ वर्षीया अंजुकुमारी श्रेष्ठ ने हो–हला कुरना शुरु की तो चोरों ने उनके ऊपर ही आक्रमण करना शुरु किया । जिसके चलते अंजुकुमारी गम्भीर घायल हो गई ।
उसके बाद घटनास्थल में पहुँची पुलिस ने उनको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौशला ले गया । गौशला में उपचार सम्भव ना होने के कारण उनको जनकपुर ले जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।
पुलिस ने कहा है कि अंजुकुमारी की पूरे शरीर में छूरा प्रहार की गई थी, जिसके चलते वह गम्भीर घायल थी । पुलिस ने कहा है कि हत्यारों की खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com