Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश एक खुला जेल है जिसमे मधेशी कैद है : महंथ ठाकुर

 

काठमांडू २१ जून | राष्ट्रीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सांसद महंथ ठाकुर ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया है | प्रतिनिधि सभा के गुरुवार हुए वैठक में उन्होंने कहा है कि विनियोजन विधेयक के रूप में अधिकार कटौती के प्रयाश में सरकार लगी हुई है | जिसने एक विभाजन सृजन कर दिया है | राज्य और विभिन्न समुदाय पहाड़ और मधेश के विच में जो विभाजन रेखा खीचने की कोशिश की गयी है उसे बंद करना होगा | आज कानून द्वारा लाल वती जल रहा है | जनता के अधिकार की कटौती की जा रही है | मधेश के उपर नाकाबंदी का आरोप लगाकर उसका बजट कम किया गया है | मधेश को खुला जेल बना दिया गया है जहाँ सब बंदी है | मधेश के लिए आज भी विभेद कायम है | संसद से त्रुटी होनेपर तानाशाह का जन्म होता है | मधेश आज भी सशंकित है | उन्होंने कहा कि रा.ज.पा. लम्बे समय से गिरीश चंदलाल आयोग का मुद्दा उठा रहा है पर सरकार ध्यान नही दे रही है |

यह भी पढें   शिक्षा मंत्री को प्रो.कन्हैया झा का सुझाव, शिक्षा प्रणाली कोई अमूर्त या अपरिवर्तनीय 'वेद' नहीं है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com