बागमती का १८८ रोपनी जमीन मुआबजा के लिए कानूनी जटिलताः मन्त्री इस्तियाक राई
२३ जून, काठमांडू । सहरी विकास मन्त्री मोहम्मद इस्तियाक राई ने बताया कि बागमती का १८८ रोपनी जमीन का मुआब्जा देने में कानूनी जटिलता है । आज रविवार सुबह कृषि और विकास समिति के संयुक्त बैठक में बागमती मुआब्जा विवाद के संबन्ध में चर्चा के समय मन्त्री राय ने बताया कि उक्त जमीन का मुआबजा नहीं दे सकेंगे ।
इसी अवसर पर मन्त्री राय ने जानकारी दिया कि मुआब्जा देने में ६१४ रोपनी जमीन मध्ये ४२६ रोपनी का मुआबजा वितरण हो गया है । और उन्होंने यह भी स्पष्ट बताया कि बाँकी १८८ रोपनी का मुआब्जा के लिये कानूनी जटिलता है ।
उन्होंने कहा कि मैं कानून का शपथ लेकर इस पद पर आया हूं व्यवहार से नहीं, इसलिये मैं कानून अनुसार मुआबजा दूंगा ।

