पुस्तक में भन्सार लगाकर सरकार ज्ञान को नियन्त्रण करना चाहती हैः गगन थापा
२३ जून, काठमांडू । नेपाली कांग्रेस का सांसद गगन थापा ने आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार ने पुस्तक आयात में भन्सार लगाकर ज्ञान में नियन्त्रण लगाया है । प्रतिनिधिसभा के बैठक में आज रविवार को उन्होंने कहा कि ‘किताब मंहगा करने का उद्देश्य है प्रकारान्तर में ज्ञान को संकुचित करना । आर्थिक वर्ष ०७६ और ७७ के बजेट में विदेश में प्रकाशित पुस्तक में १० प्रतिशत भन्सार लगाया गया है जिसका विरोध कर थापा ने अपनी इस प्रकार की धारणा रखी है । उनका कहना है कि भन्सार लगाने से स्वदेशी मुद्रण उद्योग और राजस्व संकलन समस्या में पड सकती है जो सही नहीं है ।

