Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुमार पौडेल की निर्मम हत्या, पंचायती बरबरताः जनार्दन शर्मा

३ जून, काठमांडू । सत्तारुढ नेकपाका सांसद एवं पूर्वगृहमन्त्री जनार्दन शर्मा (प्रभाकर) ने इस असार ५ गते सर्लाही के लालबन्दी भिडन्त घटना के सम्बन्ध में गम्भीर प्रश्न उठाया है ।
आज रविवार राज्य व्यवस्था समिति के बैठक में सांसद शर्मा ने कहा कि ले सर्लाही में विप्लव समूह का जिल्ला इञ्चार्ज कुमार पौडेल का निर्मम हत्या से मुझे धनमाया का हत्या, लली रोका का हत्या का याद आ गया ।
उन्होने कहा कि जनस्तर के सूचना के माध्यम से पता चला कि पौडेल का हाथ भी तोड दिया गया था । इस घटना को उन्होंने पंचायती बरबरता के साथ तुलना किया है । ‘संविधान और कानुन के अन्तर्गत कारबाई करना उचित है इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है परन्तु जनता को त्रसित करना यह पंचायती बरबरता लगा मुझे ।
सांसद शर्मा ने बताया कि इस प्रकार से घटना से जनता भडक सकती है और इससे संघीय लोकतांत्रिक गणतन्त्र भी असफल होने का आशंका है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना को रोकना चाहिये ।

यह भी पढें   कांग्रेस विशेष महाधिवेशनः सभापति के लिए केवल गगन थापा का ही मनोनयन दर्ता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *