Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री से सांसद तीर्था गौतम ने किया आग्रहः कृपया इतिहास याद करें

 

२४ जून, काठमांडू । विप्लव समूह का सर्लाही जिल्ला इन्चार्ज कुमार पौडेल के निधन के संदर्भ में आज सोमवार संसद कीे राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के साथ चर्चाएं हो रही थी । उसी समय नेकपा की सांसद तीर्था गौतम अपनी धारणा रखते हुये क्रम में फूट–फूट कर रोने लगी ।
रोते हुये सांसद गौतम ने गृहमन्त्री थापा से आग्रह करते हुये कहा कि कृपया आप इतिहास को याद कीजिये । गौतम ने कहा कि आज एक नेपाल का ही बेटा मरा है । वही नेपाली कल देश के लिये काम आ सकता था । यह कार्य अत्यन्त घृणित कार्य हुआ है । हमें इस प्रकार का कार्य करने से पहले पुराना इतिहास को याद करना चाहिये । देश को हम किधर ले जा रहे हैं ? इस विषय में गम्भीर होना आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *