Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रयोगशाला में कार्यरत कर्मचारी को अब ‘जोखिम भत्ता’ भी

 

२४ जून, काठमांडू । प्रयोगशाला में कार्यरत कर्मचारी को अब जोखिम भत्ता मिलेगा । जोखिम भत्ता व्यवस्थापन निर्देशिका २०७२ का दफा ५ (क) बमोजिम जोखिम भत्ता पाने की व्यवस्था किया गया है । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय ने जनाया कि मन्त्रीपरिषद् के बैठक द्वारा निर्णय के अनुसार आवद्ध कार्यालय के ही विनियोजित बजेट से प्रयोगशाला में कार्यरत कर्मचारी को जोखिम भत्ता उपलब्ध कराया जायेगा ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने जानकारी दिया कि विभिन्न रसायन, विकीरणयुक्त पदार्थ, जीवाणु स्वास्थ्य को प्रतिकुल असर करता है । बैज्ञानिक उपकरणों में कार्यरत अवस्था में विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी हानी होती है इसलिये जोखिम भत्ता का व्यवस्था किया गया है ।
साथ ही सरकार के निर्णय अनुसार कर्मचारियों को प्राप्त महंगी भत्ता, कपडा भत्ता और स्थानीय भत्ता बाहेक सभी भत्ता खारेज किया जायेगा । प्रयोगशाला में कार्यरत कर्मचारी को ही जोखिम भत्ता उपलब्ध कराया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed