Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपल्गुन्ज में डा.प्रोफेसर हर्मन माइनर की १०० वीं जन्म दिवस तथा ३३ वींं अन्तर्राष्ट्रीय एस.ओ.एस. दिवस

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में एस.ओ.एस.के ७० वीं स्थापना वर्ष, संस्थापक स्वर्गीय डा.प्रोफेसर हर्मन माइनर की १०० वीं जन्म दिवस तथा ३३ वींं अन्तर्राष्ट्रीय एस.ओ.एस. दिवस के अवसर पर बिभिन्न कार्यक्रमों के साथ असार ८ मनाया ।
एस.ओ.एस.युवालय नेपालगन्ज के आयोजन में एस. ओ.एस.युवालय नेपालगन्ज के नायब निर्देशक तुलाराम बिश्वास के अध्यक्षता में तथा जिला प्रशासन कार्यालय बाँके के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णकान्त उपाध्याय के प्रमुख आतिथ्य में, नेपालगन्ज उमहानगरपालिका वडा नं.–१८ के वडाध्यक्ष दिपक वर्मा, वडा नं.–१२ के वडाध्यक्ष बुद्धि सागर सुवेदी के बिशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, बिशिष्ठ अतिथि, सभाध्यक्ष तुलाराम विश्वास, औद्योगिक सुरक्षा गण बाहिनी ४२ सडक विभाग नेपालगन्जका सशस्त्र प्रहरीका प्रहरी नायब उपरीक्षक झिल्क बहादुर श्रेष्ठ लगायत लोगों ने स्वर्गीय डा. हर्मन माइनर के शालिक में माल्र्यापण कर के कार्यक्रम की उद्घाटन किया ।
वह कार्यक्रम में खुल्ला ब्याडमिन्टल प्रतियोगता की आयोजन किया गया था जिस में भरत घिमिरे, कृष्ण सलामी प्रथम हुये थे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, केशवराज डाँगी दूसरे स्थान में हुये थे और प्रकाश गुरुङ, निखिल डाँगी, सुभाष सुवेदी, लाल बहादुर बुढा तीसरे स्थान में हुये लोगों के पुरस्कार बितरण किया गया था ।

यह भी पढें   विराटनगर के वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम जी राठी का निधन, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

इसी तरह कार्यक्रम मे एसओएस युवालय के बालबालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिये थे वो लोगों को भी पुरस्कार बितरण किया था , युुवालय के बिद्यार्थी भेरी नरसिङ कालेज में (ब्याचलर प्रथम वर्ष ) में आशा डाँगी उत्कृष्ठ हुई थी इन को भी प्रमुख अतिथि ने सम्मान किया था । इसी तहत प्रमुख अतिथि, बिशिष्ठ अतिथि अतिथि और पत्रकार के ओर से पवन जायसवाल को मायाको चिनो प्रदान किया गया था ।

वह कार्यक्रम में एस.ओ.एस.को बिभिन्न तरीके से सहयोग करने वालों भी सम्मान किया गया जिस में युवराज ढकाल, बिवेक श्रेष्ठ, मिना बुढाथोकी, छबिलाल सुनार, रमानाथ काल, सञ्जय चौधरी, प्रवेज अली सिद्दीकी, सतिश निरौला, सञ्जय थापा, जहंगीर खान, कोषराज रेग्मी, गौहर शेष, चन्द्र कडेल, इन्द्र कुमार गिरी माधव पोख्रेल, बिधान न्यौपाने, जितेन्द्र सिंह, कुमार एण्ड बद्रर्स, गुनाइटेड ड्रग्स, शारदा श्रेष्ठ, प्रिति बुढाथोकी, सागर ज्ञवाली, श्रेया फर्निसिङ, भक्त बहादुर सोमाई, पवन जङ्ग शाह लगायत लोगों को भी मायाको चिनो प्रदान किया गया था ।

यह भी पढें   श्री शिवमहापुराण कथा समापन पर भव्य महाप्रसाद, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अइसे ही वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि कष्णकान्त उपाध्याय, बिशिष्ठ अतिथि १८ नं.के वडाध्यक्ष दीपक वर्मा, १२ नं.के वडाध्यक्ष बुद्धिसागर सेवेदी, जयदेव गिरी लगायत लोगों ने अपनी अपनी मन्तब्य भी ब्यक्त किया था । एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के कार्यालय सहयोगी आवकाश प्राप्त हुये नेपालगन्ज– १८ लगदहवा निवासी मोलहे हरिजन को कदर पत्र और पुरस्कार सहित सम्मान किया गया था ।
सो कार्यक्रममा मुस्कान खडका, जया बुढा, सुशिला नेपाली र जयरुप बुढा लगायत युवालयका बालबालिकाले नृत्य प्रस्तुत गरेका थिए ।
वह कार्यक्रम में एस.ओ.एस.युवालय नेपालगन्ज के सिनियर काउन्सर लक्षमण कार्की, मुस्कान खडका, भिमा बस्नेत ने कार्यक्रम संचालन किया था ।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

कार्यक्रम में रेडियो कृष्णसार एफ.एम.के कार्यक्रम संयोजक माधव अधिकारी, बास के निर्देशक नमस्कार शाह, नील सागर बृद्धाश्रम नेपालगन्ज के अध्यक्ष सरिता खनाल, उपाध्यक्ष अमन सुवेदी, अधिवक्ता बिश्वजीत तिवारी, औद्योगिक सुरक्षा गण बाहिनी ४२ सडक विभाग नेपालगन्ज के सशस्त्र प्रहरी के प्रहरी नायब उपरीक्षक झिल्क बहादुर श्रेष्ठ, राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् के सदस्य टेक बहादुर खडका लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । असाढ ५ गते नेत्रहिन संघ नेपालगन्ज में एस.ओ.एस.युवा क्लब नेपालगन्जद्वारा फलफूल बितरण किया गया था और रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन भी किया गया था वह कार्यक्रम में युवालय के बाालबालिकाओं करके २७ लोगों रक्तदान किया था युवालय नेपालगन्ज के नायब निर्देशक तुलाराम बिश्वास ने बताया ।
एस.ओ.एस.ने बिभिन्न १ सौ ३५ देशों में बालबालिकाओं सम्बन्धी अपनी कार्यक्रम करते आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed