Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के एस पी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने “दबंग” स्टाइल में छापामारी करके २ किलो सोना और ४२ लाख रुपैयाँ पकड़ा

 
रेयाज आलम, बीरगंज, आषाढ़ १० गते, मंगलवार | पर्सा के नए एस पी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने “दबंग के चुलबुल पांडेय” की तरह धमाकेदार एंट्री ली है। फ़िल्मी हीरो की तरह दिखने वाले एस पी सोमेंद्र सिंह राठौड़ के आते ही अपराधी अपनी खैर मनाने में लगे है। एस पी राठौड़ रोज ऐसे कारनामे कर रहे है की अपराधी, तस्कर, माफिया के होश उड़े है और आम जनता सीधे एस पी से मिलकर अपनी समस्या बता रही है। कड़ाई का आलम ये है की पुलिस बिभाग के लोगो को भी गलती करने या किसी के तरफ झुकाव होने पर उनको भी छोड़ा नहीं जा रहा है। इसी में नया श्रृंख्ला जोड़ते हुए एस पी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बीरगंज में एक सोने की दुकान में छापामारी करके २ किलो सोना और ४२ लाख रुपैयाँ सहित ८ लोगो को पकड़ा।
बीरगंज के माइस्थान स्थित केपी स्वर्णकार केन्द्र ज्वेलर्स में प्रहरी ने सोमबार को छापामारी करके श्रोत नहीं खुले ४१ लाख ९२ हजार ९ सौ रुपैयाँ और २ किलो ९० ग्राम सोना नियन्त्रण में लिया है। प्रहरी ने गोप्य सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापामारी किया। माईस्थान से सौ मिटर दक्षिण में कन्हैया साह सोनार के केपी स्वर्णकला सुन पसल में सवा ३ बजे छापामारी हुई। प्रहरी टोली के दुकान में पहुंचते ही दुकान के स्टाफ तीन/चार बिल फाड़कर फेकने लगे जिससे प्रहरी की आशंका और बढ़ी । प्रहरी के अनुसार बरामद रकम दुकान के भीतर एक कमरे में छुपा कर रखा गया था, जिसमे रू.१ हजार, रू.५ सय और रू.१०० का नोट है। हलाकि छापामारी के कुछ समय तक तो लगा था की  एस पी सोमेंद्र सिंह राठौड़ को कुछ नहीं मिलेगा और ख़ाली हाथ ही लौटना पड़ेगा, लेकिन अपने अनुभव और सतर्कता से सोना और हुंडी का रुपया पकड़ा गया। गौरतलब है की पर्सा में हुंडी कारोबार के कुलत में ज्यादातर युवा फसे है, जो शॉर्टकर्ट के पैसा कमाने के चक्कर में है, इसी तरह शुरू करके जाली नोट और फिर बड़े अपराध में लग जाते है।
उक्त सोने की दुकान में काम करने वाले २ भारतीय नागरिक सहित ८ लोगो को नियन्त्रण में लिया गया है। गिरफ्तार होने वालो में छिपहरमाई गाउँपालिका के चरगाहा के राजकुमार साह, रौतहट च.पुर के सूर्यबहादुर बडवाल, बिहार पूर्वीचम्पारण के चैनपुर भवानीपुर के गुलाम साह, बीरगंज-६ के राकेशकुमार सिंह, भारत मोतिहारी के सुनिल प्रसाद, विन्दवासिनी के सुजित कुमार, बीरगंज -६ गहवा के चन्दन सर्राफ है। दुकान के सञ्चालक कन्हैया साह सोनार फरार है। जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता अनन्तराम शर्मा ने जानकारी दिया की स्रोत न खुले रकम हुण्डी कारोबार का होने के आशंका में दुकान में काम करने वाले ८ कर्मचारी को नियन्त्रण में लिया गया है। दुकान में बड़ी मात्रा में चाँदी देखने के बाद आन्तरिक राजश्व कार्यालय को आगे के अनुसन्धान करने को दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed