Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज महानगरपालिका के नगरसभा में ४ अर्ब ४८ करोड का बजेट प्रस्तुत।

 

रेयाज आलम, वीरगंज, आषाढ़ १० गते, मंगलवा | वीरगन्ज महानगरपालिका के पांचवा नगरसभा में आगामी आर्थिक वर्ष २०७६/०७७ के लिए ४ अर्ब ४८ करोड का बजेट प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन समारोह में पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के सांसद प्रदीप यादव, प्रदेशसभा सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, करिमा बेगम, भिमा यादव, जि.स.स.सभापति नेक मोहम्मद समेत नगर के बिशिस्ट ब्यक्तित्व की उपस्थिति में, नगरसभा में महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी ने आगामी आर्थिक बर्ष के लिए ४ अर्ब ४८ करोड १३ लाख ४८ हजार ८ सौ ७९ रुपए का बजेट प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजेट में चालू तर्फ १ अर्ब ३८ करोड २४ लाख ३७ हजार, पुँजीगत तर्फ ३ अर्ब ३ करोड ८९ लाख ११ हजार, और वित्तीय व्यवस्था तर्फ ६ करोड रकम खर्च करने का अनुमान किया गया है। इसी तरह आगामी आर्थिक वर्ष में कूल खर्च मध्ये सबसे ज्यादा पूर्वाधार विकास क्षेत्र में २ अर्व ९४ करोड २८ लाख ५८ हजार ६ सौ ७९ रुपैंया खर्च करने का लक्ष्य महानगरपालिका का है। इसी तरह आर्थिक विकास क्षेत्र में २ करोड ३४ लाख ७० हजार, सामाजिक विकास क्षेत्र में ७१ करोड ८२ लाख ७२ हजार और कार्यालय संचलन तर्फ ७६ करोड ३४ लाख ६८ हजार ८ सौ खर्च करने का अनुमान किया गया है।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने तथा साइमन अन्स्र्ट बीच मुलाकात

नगर प्रमुख सरावगी द्वारा प्रस्तुत बजेट में महानगरपालिका में आगामी वर्ष संचालन होने वाले मुख्य आयोजना में ग्रामीण शहरी विकास परियोजना तथा मझौला शहर एकीकृत शहरी वातवरणीय सुधार आयोजना के लिए २ अर्ब २८ करोड ४२ लाख २१ हजार ९ सौ ९३, वडा स्तरीय योजना के लिए १९ करोड ७० लाख, समपुरक कोष में २३ करोड १२ लाख ८ हजार ८ सौ ५६, लक्षित कार्यक्रम के लिए १ करोड ५० लाख, तराई मधेश समृद्धि कार्यक्रम में १ करोड ४० लाख, सडक बोर्ड कार्यक्रम में १ करोड ५० लाख, बहुक्षेत्रिय पोषण कार्यक्रम में २० लाख, सामाजिका सुरक्षा भत्ता में २० करोड, उज्यालो वीरगंज कार्यक्रम के लिए ३ करोड, शैक्षिक विकास तर्फ ५२ करोड ४१ लाख ६४ हजार,स्वास्थ्य तर्फ १० करोड ७५ लाख २७ हजार और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम तर्फ ४ करोड का बजेट व्यवस्था मिलाया गया है।

प्रस्तुत बजेट में आगामी आर्थिक वर्ष का अनुमानित खर्च के श्रोत मध्ये संघीय सरकार के वित्तीय समानीकरण द्वारा ४४ करोड १४ लाख, राजश्व वाँडफाँड द्वारा २६ करोड ७४ लाख और सशर्त अनुदान द्वारा ६१ करोड २३ लाख प्राप्त होने का अनुमान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय समानिकरण में १ करोड १५ लाख ७३ हजार, सशर्त अनुदान तर्फ ३ करोड, राजश्व बाँडफाँड तर्फ सवारी साधन द्वारा ३ करोड १४ लाख ४ हजार, घर जग्गा रजिष्ट्रेशन द्वारा ६ करोड, सरसफाई सेवा शुल्क द्वारा १ करोड ५५ लाख १८ हजार, नगर विकास अनुदान द्वारा २ अर्व २० करोड ६५ लाख १० हजार १ सौ ६०, नगर विकास ऋण द्वारा ७ करोड ७७ लाख ११ हजार ८ सौ ३३, सडक बोर्ड द्वारा १ करोड ५० लाख प्राप्त होने का अनुमान किया गया है।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

आगामी आर्थिक वर्ष के नीति कार्यक्रम तथा बजेट के कार्यान्वयन के लिए वीरगन्ज महानगरपालिका ने सडक पूर्वाधार के विकास तथा स्तरोन्नती, आधारभूत तथा माध्यमिक शिक्षा और गुणस्तर सुधार, आधारभूत स्वास्थ्य, खोप और पोषण, स्वच्छ खानेपानी, ढल तथा सरसफाई, कृषि, सिंचाई, पशुपालन और पर्यटन, युवा तथा खेलकुद के विकास, लैङ्गिक समानता तथा सामाजिक समावेशीकरण, सुशासन और सेवा प्रवाह, अधुरा आयोजना के कार्यान्वयन, उज्यालो वीरगंज अभियान, हरित वीरगंज अभियान, प्लाष्टिक तथा ध्वनी प्रदुषण मुक्त कार्यक्रमों को प्राथामिकता में रखा गया है।

यह भी पढें   कविता खान मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न

महानगरपालिका ने आगामी आर्थिक बर्ष से एकिकृत सम्पतिकर हटा कर जमीं में सम्पति कर और खली जमीं में भूमि कर (मालपोत) लगाया है। घर बहाल कर १२ प्रतिशत से घटा कर १० प्रतिशत कर दिया है। व्यवसाय कर को समसामयिक और व्यवहारिक बना कर अभी तक दर्ता नहीं हुए तथा दर्ता हुआ लेकिन नविकरण न हुए व्यवसाय के लिए २०७६ असोज भित्र दर्ता करने पर पिछले ३ वर्ष के व्यवसाय कर मात्र लेकर जुर्माना में छूट दिया गया है। सवारी व्यवस्थापन शुल्क यथावत रखते हुए निजी सवारी साधन में पटके शुल्क हटा दिया गया है। गैर सरकारी संघ संस्था पर लगने वाले व्यवसाय कर ३ हजार खारेज करके सूचीकृत शुल्क मात्र लेने की जानकारी महानगरपालिका के मेयर सरावगी ने दी। सोमबार से शुरु हुए नगरसभा अधिवेशन में नगर प्रमुख सरावगी द्वारा आगामी आर्थिक वर्ष के लिए प्रस्तुत नीति कार्यक्रम तथा बजेट के विषय में मंगलवार तक विचार-बिमर्श चलेगा। मगलवार को नगरसभा अधिवेशन पूरा होगा।

????????????????????????????????????

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com