Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या एकबार फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, सेमीफाइनल में हो सकती है टक्कर

 

वैसे क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इन समीकरणों के अलावा भी अन्य कई समीकरण बनने पर दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मैच हो सकता है। लेकिन ये सिर्फ संभावनाएं हैं।


दरअसल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल अंक तालिका में पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। अगर भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच जाए और पाकिस्तानी टीम जैसे-तैसे चौथी पायदान पर जगह बना ले तो क्रिकेट प्रशंसकों को इन दो चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक बार फिर 9 जुलाई को मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पॉइंट्स टेबल में ऐसी है दोनों टीमों की स्थिति

अंक तालिका में फिलहाल (24 जून तक) भारत की स्थिति काफी मजबूत है और 5 मैचों में 9 अंकों के साथ फिलहाल वो तीसरी पोजिशन पर है। अभी उसके चार मैच और होना बाकी हैं। उधर पाकिस्तान की हालत अंक तालिका में बिल्कुल भी ठीक नहीं है, उसने अबतक खेले 6 मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और उसके 5 अंक हैं। वो अभी (24 जून तक) सातवीं पोजिशन पर है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैच तो जीतने ही होंगे, साथ ही चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रहीं अन्य टीमों की हार की दुआ भी करना होगा। पाकिस्तान को अपने अगले मैच न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

भारत ऐसे पहुंच सकता है टॉप पर

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अबतक पांच मैच खेले हैं और उसके 4 मैच वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने बाकी हैं। अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने के लिए भारत को ये चारों मैच जीतना होंगे। ऐसे में उसके कुल अंक 17 (9+8) हो जाएंगे। या अगर वो इनमें से एक मैच हार भी जाता है तो फिर उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक-एक हार की दुआ करनी होगी। ऐसे में 15 अंकों के साथ भारत टॉप पर होगा।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

खुद की जीत और दूसरों की हार पर निर्भर पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीम अगले राउंड में तभी पहुंच सकती है, जब वो न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ बाकी बचे अपने तीनों मैच जीत जाए। वहीं चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही अन्य टीमें (इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज) उनके बाकी बचे मैचों में से कम से कम दो-दो मैच हार जाए। बाकी तीनों मैच जीतने की स्थिति में पाकिस्तान के 11 अंक (5+6) हो जाएंगे। वहीं 2-2 मैच हारने पर इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज में से किसी भी टीम के अधिकतम अंक 10 होंगे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर रहेगी और उसका मुकाबला भारत के साथ 9 जुलाई को होगा।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com