Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूणे में बडा हादसा दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

 

जून 29

 

महाराष्ट्र के पुणे से बड़े हादसे की खबर है। पुणे के कोंढवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की रात हुई है। घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

View image on Twitter
View image on Twitter
शवों को दीवार के मलबे से निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गिली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए।

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई थी। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे। सरकार प्रभावित लोगों को मदद कर रही है।

About Author

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *