आर्टिकल 15 ब्राह्मण का छवि खराब करने का षड्यंत : अजय कुमार झा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परशुराम न्यास परिषद
माला मिश्रा बिराटनगर । संवेदनशील बिषय पर बनी फिल्म आर्टिकल 15 के शुक्रवार को रिलीज होते ही ब्राह्मण समाज ने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है ।ब्राह्मण समाज ने मूवी में उनके समाज को लेकर दिखाए गए सीन को हटाने की मांग की है । इसके साथ ही मिथिलांचल के सिनेमा हॉल मालिको से इस फिल्म को नही चलाने की अपील की है ।परशुराम न्यास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा है कि अररिया , पूर्णिया सहित मिथिलांचल के किसी भी सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जाएगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मूवी में कई सीन और डायलॉग
ऐसे है जिसमे ब्राह्मण समाज की अच्छी छवि एवं प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है । जिससे हिन्दू और हिन्दू समाज के अन्य जातियों में ब्राह्मण समाज के प्रति वैमनस्यता फैल रही है । आज के युग में बॉलिवुड ब्राह्मण को पाखंडी , बनिये को ठग , राजपूत को गुंडा के रूप में प्रदर्शित कर रही है जो हिन्दू समाज के लिए और उनके अछि छवि के लिए बहुत ही निराशाजनक बात है । ब्राह्मण समाज जो पूजा पाठ कर के सभी धर्मों के समुदाय में शांति का प्राथना करता है लेकिन इस मूवी में ब्राह्मण समुदाय को बलात्कारी , दुराचारी आदि बताया गया है जिससे ब्राह्मण समाज का छवि धूमिल किया किया जा रहा है ।

