Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनजाति और मधेशियों की मांग सम्बोधन करना चाहिएः पूर्व राष्ट्रपति यादव

 

बुटवल, २९ जून । पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने कहा है कि संविधान में जो कमिकमजोरियां है, उसको सुधार कर ही आगे बढ़ना चाहिए । उनका मानना है कि आदिवासी जनजाति, मधेशी लगायत समुदायों की मांग सम्बोधन कर संविधान में रही कमजोरी को हटाना चाहिए । शुक्रबार बुटवल में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । शनिबार से शुरु होनेवाला दलित पत्रका संघ की राष्ट्रीय भेला को उद्घाटन के लिए वह बुटवल आए हैं ।
पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव को यह भी कहना है कि शान्ति प्रक्रिया संबंधी बांकी काम जल्द ही खत्तम होना चाहिए । उन्होंने कहा कि मेलमिलाप आयोग और वेपत्ता छानबिन आयोग की ओर से समय में काम सम्पन्न ना होने के कारण शान्ति प्रक्रिया संबंधी काम बांकी रहा है । डा. यादव ने कहा कि शान्ति प्रक्रिया संबंधी बांकी काम पूरा करने के लिए विदेशी सहयोग लेना नहीं चाहिए । उन्होंने कहा– ‘अन्तर्राष्ट्रीय जगत में नेपाल ने बहुत सारे संधी–सम्झौता में हस्ताक्षर किया है, ऐसी अवस्था में पुनः वैदेशिक शक्ति को आमन्त्रण करना ठीक नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *