मन्त्री पद से हटाने पर भी मुझे टेंसन नहींः मन्त्री खनाल
२ जुलाई, बुटवल । कृषि तथा पशुपंक्षी विकास मन्त्री चक्रपाणी खनाल ने दाबे के साथ कहा कि तत्काल मन्त्रिमण्डल परिवर्तन करने की सम्भावना नहीं है । उनका कहना है कि मन्त्री परिवर्तन का हल्ला जितना बाहर है उतना अन्दर नहीं है ।
मन्त्री खनाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री अगर चाहे तो सभी मन्त्री को हंटा सकते हैं, काम जितना भी अच्छा हुआ हो तो भी वही व्यक्ति उसपद पर जमा रहे ऐसी भी बात नहीं है । औरों का भी बारी आनी चाहिये । उन्होंने कहा कि अगर मुझे अभी भी हंटा दिया जाय तो मुझे कोई टेंसन नहीं है ।
बुटवल में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी में भद्रगोल है, वैचारिक एकता में बहस चल रहा है । २१ वीं शताब्दी का जनवाद परिमार्जन रुप ही जनता का जनवाद है अब इसी को आगे बढाया जा सकता है ।

