Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की प्रगति और समृद्धि में भारत की भी प्रगति और समृद्धि : जयंत प्रसाद

 

प्रधानमंत्री डॉ. बाबू राम भट्टाराई ने अपने गृह जिला गोरखा  में अमर ज्योति जनता हायर सेकेंडरी स्कूल का नींव रखा ।  नेपाल – भारत आर्थिक सहयोग के तहत भारतीय सहायता से बनाया जा रहा इस स्कुल भवन के शिल्यानास के अवसर पर भारतीय राजदूत श्री जयंत प्रसाद भी  उपस्थित थे । गोरखा जिले के लुनटेल मे अवस्थित अमर ज्योति जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण के लिए रु ४३६५०,०००  का भारतीय सहायता प्राप्त होगा ।

इस अवसर पर भारतीय राजदूत श्री जयंत प्रसाद ने अपना मनतव्य नेपाली मे रखा जो कि इसप्रकार है –-(संक्षेप)

मैं आपलोगों के बिच उपस्थित होकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं । मुझे खुशी हो रही है कि मैं यहाँ एक लघु विकास परियोजना के तहत आया हुँ जिसके अर्न्तगत यहाँ  एक स्कूल के लिए  नई इमारत का निर्माण होने जारहा है जिसने नेपाल के प्रधानमंत्री का उत्पादन किया है । आप सवों को उन पर गर्व होना चाहिए । मुझे आशा है कि छात्रों को उनके तरह ही पेशेवर, व्यवसायिक, शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की ख्वाहिश  अवश्य होगी जिससे कि एक समृद्ध नेपाल का निर्माण संभव हो सके ।
भारत नेपाल की प्रगति के लिए की जा रही प्रयाश मे पुराना भागीदार रहा है , हम मानते हैं कि नेपाल के लोगों की प्रगति और समृद्धि में भारत की प्रगति और समृद्धि भी जुड़ा हुआ है । यही कारण है कि हम संयुक्त परियोजनाओं पर एक साथ काम करते हैं ।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित रहते हुए नेपाल भर में  ४२५ परियोजनाओं पर काम चलरहा है । हमने यहाँ एक स्वास्थ्य पोस्ट,मनकामना खानेपानी आयोजना और एक स्कूल में एक सभागार सहित तीन छोटी परियोजनाओं को पूरा कर लिया है । वर्तमान में यहाँ चार परियोजनाओं पर काम चल रहा ।
सभी परियोजनाओं हम आपके अनुरोध पर ही करते हैं जिसपर केवल आपका स्वामित्व  है । नेपाल की सरकार के स्थानीय निकायों व्दारा परियोजनाओं का रेख देख किया जाता है  । हमे अपके समर्थन की जरूरत है जिससे कि हम  पूरी तरह से परियोजना को समय पर पूरा कर सके ।
अगले वर्ष से दूतावास व्दारा श्री अमर ज्योति जनता स्कूल में दो छात्रों को महात्मा गांधी छात्रवृत्ति प्रदान की जायगी । कक्षा १० के एक लड़का और एक लड़की कुल दो सर्वश्रेष्ठ छात्रों को स्कूल के प्रिंसिपल की सिफारिश पर यह छात्रवृत्ति मिलेगी और यह आगे भी जारी रहेगा ।
मैं हमारे पूर्व सैनिकों जो आपके बीच में हैं  उनका स्वागत करना चाहते हुँ ।हमारे रक्षा विंग के प्रमुख कर्नल अजय पासबोला यहाँ हमारे साथ आयें है । नेपाल में उनका मुख्य कार्य पूर्व सैनिकों के कल्याण मे लगे रहना ही है ।
गोरखाओं बहादुर और प्रतिभाशाली लोग नेपाल का गौरव हैं ।यहाँ नेपाल में केवल एक साल के प्रवास में यह मेरी चौथी यात्रा है ।
नेपाल के साथ भारत का बहुत गहरा संबंध है । सरकार की प्राथमिकताओं और नेपाल के लोगों के इच्छाओं के अनुसार नेपाल में हमारा सहयोग जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *