Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवज्योति नेपाल द्वारा लिफ्ट सिचाई आयोजना हस्तान्तरण

 

सिन्धुपाल्चोक, ६ जुलाई ।
सिन्धुपाल्चोक जिल्ला स्थित बलेफी गांवपालिका वार्ड नं. ५ कोठे में निर्मित ‘ज्यामिरेबेसी सुनकोशी लिफ्ट सिचाई आयोजना’ गांउपालिका तथा उपभोक्ता समिति को हस्तान्तरण किया गया है । नवज्योति नेपाल की ओर से प्राप्त १७ लाख रुपयों की भौतिक (आयोजना के लिए आवश्यक सामाग्री) की सहयोग एवं गांवपालि की ओर से प्राप्त प्राविधिक सहयोग (विद्युतीय सामाग्री) द्वारा निर्मित यह आयोजना शुक्रबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच उपभोक्ता समिति को हस्तान्तरण किया यगा है । नवज्योति नेपाल के अध्यक्ष टीकाप्रसाद मैनाली ने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं गांवपालिका के अध्यक्ष केदार क्षत्री को आयोजना औपचारिक रुप में हस्तान्तरण किया ।


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए गाउँपालिका के अध्यक्ष केदार क्षत्री ने कहा कि नवनिर्मित लिफ्ट सिचाई आयोजना से ज्यामिरे बेसी निवासी किसान लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा– ‘नेपाल जलस्रोत में विश्व में ही दूसरा बड़ा देश है, लेकिन जहां भोटेकोशी (नदी) के किनारे में रहनेवाले किसानों को सिचाई सुविधा से बंचित होना पड़ रहा है । इसीलिए इस आयोजना से यहाँ के किसान लोग लाभान्वित होंगे, यह मेरी विश्वास है ।’ आयोजना की सदुपयोग करते हुए नगद आर्जन के लिए उपर्युक्त कृषि उत्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने किसानों से आग्रह किया । अध्यक्ष क्षत्री ने कहा कि इससे आप लोगों की आर्थिक अवस्था में भी मजबूती आएगी । उनके अनुसार अगर इसतरह का लिफ्ट सिचाई आयोजना सफल होगी तो इस प्रविधि को अन्य जगहों में भी उपयोग में लाया जाएगा ।
कार्यक्रमम को सम्बोधन करते हुए दूसरे अतिथि एवं गाउँपाालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत गणेश नेपाली ने कहा कि इस सिचाई आयोजना से गाउँपालिका के निवासियों में आर्य–आर्जन करने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है और जीवनस्तर में सुधार आ सकती है । इसके साथ–साथ आयोजना को सु–व्यवस्थित रुप में सञ्चालन के खातिर भी उन्होंने उपभोक्ता समिति को आग्रह किया ।

यह भी पढें   १० दिन के बाद त्रिशुली –३ सुरंग से एक जीवित व्यक्ति का उद्धार


इसीतरह नवज्योति नेपाल के अध्यक्ष टीकाप्रसाद मैनाली ने कहा कि ज्योमिरे बेसी निवासी उपभोक्ताओं की सक्रिय सहभागिता से ही आयोजना सफल हो पाया है । उन्होंने आगे कहा–‘जब इस आयोजना को सदुपयोग कर यहां के किसान लोगों की जीवनस्तर में सुधार आएगी, तब ही मुझे खुशी मिलेगी और हमारी सहयोग सार्थक रहेगी ।’ मैनाली का यह भी कहना है कि नवज्योति नेपाल के उपाध्यक्ष ताराबहादुर श्रेष्ठ के पहल में ही यह आयोजना इस गांव में आ पाया है ।
उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष ईश्वर बहादुर श्रेष्ठ ने कहा कि गाउँ के किसानों की आर्थिक अवस्था कमजोर है, आयोजना सञ्चालन के खातिर विद्युत प्राधिकरण के लिए आवश्यक वार्षिक लगभग ४० हजार न्यूनतम रकम वे लोग नहीं जूटा पाएंगे । उनका कहना है कि उपभोक्ता सिर्फ विद्युत महसूल वापत और व्यवस्थाप के लिए आवश्यक रकम ही जूटा पाएंगे, इसीलिए थप आवश्यक रकम (४० हजार) सहयोग के लिए उन्होंने गांवपालिका से अनुरोध किया ।
कार्यक्रम में गांवपालिका की उपाध्यक्ष कमला श्रेष्ठ, बलेफी गांवपालिका–५ के वडाध्यक्ष विकास श्रेष्ठ, इञ्जिनियर प्रदीप कक्षपति, प्राविधिक नानीराम पराजुली, सन्तोष सापकोटा और गांव के अन्य गन्यमान्य व्यक्तित्व की उपस्थिति रही थी ।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव


कार्यक्रम के बारे में हिमालिनी की ओर से विशेष भीडियो रिपोर्ट तैयार हो रही है । उसके लिए प्रतिक्षा करें और हिमालिनी टिभी (युट्युव चैनल) देखते रहिए ।

देखिये भिडियो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com