Mon. Dec 8th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : विश्वकप 2019, जीत के बाद भी सेमीफाइनल में जगह नही मिली

विश्व कप 2019 में लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर 94 रन से जीत दर्ज की। इस फतह के साथ भले ही पाक टीम ने चौथे नंबर पर बरकरार न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली इस टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसी करिश्मे की जरूरत थी, जो आज हो नहीं पाया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम बन गई।

यह भी पढें   चुनाव को लेकर आशंकाएँ बढ़ीं, PM सुशीला कार्की ने दलों को भरोसा दिलाया—‘निर्वाचन समय पर ही होगा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बांग्लादेश को छह रन पर ऑलआउट करना था, जो वह करने में नाकाम रहा। माने पाकिस्तान आज के मैच में अपना सम्मान बचाने खेल रहा था।

पाकिस्तान के लिए इस मैच में बल्ले से इमाम-उल-हक ने 100 रन ठोके तो युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी 6 विकेट लेकर विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने।

पाकिस्तान के 315 रन का जवाब देने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। 10.4 ओवर्स में उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पहले सौम्य सरकार (22) और फिर तमीम इकबाल (8) बिना कुछ खास किए पवेलियन लौट गए। फिर शकिब और मुश्फिकुर की अनुभवी जोड़ी ने बांग्लादेश का स्कोर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। 17.2 ओवर में जब बांग्लादेश का स्कोर 78 रन था तब मुश्फिकुर (16) भी चलते बने।

यह भी पढें   व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को पहुँचे भारत, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, २५ से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर

इसके बाद जरूर लिटन दास (32) ने शकिब का साथ निभाने की कोशिश की, दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। मगर अफरीदी ने लिटन के बाद शकिब अल हसन को आउट करके बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। शकिब ने इस मैच में अपनी 66 रनों की पारी से वर्ल्ड कप में 606 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया, उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 11 विकेट भी लिए। हालांकि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे जो कि किसी भी बल्लेबाज का एक वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह भी पढें   लुम्बिनी लायन्स ने डिफेंडिंग चैंपियन जनकपुर को हराया, प्ले-ऑफ में दाखिला पूरा किया

यहां से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। शाहीन शाह आफरीदी के अलावा शादाब खान ने 2 विकेट चटकाए तो वही मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के खाते में 1-1 विकेट आया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *