Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

6 july

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ है। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता को प्रसन्न रखें व उनसे विवाद न करें। सामंजस्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज के दिन कुछ विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है। तनाव के कारण सिरदर्द बना रहेगा। थोड़ा धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। छोटे भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा व उनकी सलाह से भी लाभ प्राप्त होगा। पत्नी का भाग्य भी आपका सहयोग करेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सम्मान प्राप्त होगा, परंतु तानाशाही रवैये से बचें। मन में बहुत ऊर्जा महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। परिवार में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा के अवसर बनेंगे।
राशि फलादेश

यह भी पढें   पूर्व राजदूत उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘पारदर्शी समाज’ नामक संगठन का गठन

कर्क

आज का दिन शुभ है। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। साझेदारी में सावधानी रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी। सभी जगह सामंजस्य बनाकर रखें।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ है। आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ मन में शंका भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, अत: सामंजस्य बनाए रखें। छोटे भाइयों से भी सांमजस्य बनाकर रखना लाभप्रद रहेगा। माता की सेवा अवश्य करें।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ नही है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे, नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोड़ों के दर्द एवं हड्डियों में शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के अनुसार खर्च अधिक होने की संभावना है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

तुला

आज का दिन शुभ है। धन के आगमन के संकेत मिल रहे हैं। आपका वर्चस्व बना रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु विवेक व बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो किसी भी प्रकार के नुकसान से बचे रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य है। धार्मिक भावना बनी रहेगी। छोटे भाइयों से संबंधित महत्वपूर्ण समय है। व्यवसाय की दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। कानूनी कार्यों में प्रगति प्राप्त होगी। रक्त संबंधी विकार हो सकता है। ससुराल पक्ष में कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वर्तमान में किसी विषय पर जीवनसाथी की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। कुछ समय से जीवन में बनी हुई नीरसता कम होगी। भाग्य साथ देगा। आय के साधन मजबूत होने से धन की स्थिति सुधरेगी। वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मकर

आज का दिन शुभ नही है। सामान्य दिन रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध में निकली हुई वाणी से हानि होने की आशंका है। वाहनादि चलाने में सावधानी रखें दुर्घटना होने की संभावना है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने के आसार हैं।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ है। पत्नी का भाग्य आपको पूर्णरूप से सहयोग प्रदान करेगा। पत्नी भी पूरी तत्परता से आपका सहयोग करेगी। संतान एवं पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन सामान्य है। कानूनी मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। संतान के द्वारा किसी वस्तु की मांग की जा सकती है, परंतु आपके द्वारा समझाने से स्थिति अनुकूल बनेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed