Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

7 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव अच्छा रहेगा। वर्तमान में माता से लगाव अधिक रहेगा। माता का भी आप पर अधिक स्नेह एवं आशीर्वाद रहेगा। पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में पूर्णरूप से रहेगा।

राशि फलादेश

वृष

आज का दिन सामान्य है। शरीर में शक्ति की कमी महसूस करेंगे। अपने कार्य को आत्मविश्वास के साथ करें, परंतु सावधानी भी रखें। किसी कार्य में एकाग्रता की कमी से गलती हो सकती है। शरीर में शीत का प्रभाव बढ़ सकता है।

राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह एवं आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। प्रभावपूर्ण वाणी रहेगी। धन के आगमन के योग हैं। मामा पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है। लोगों के बीच लीडरशिप करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

यह भी पढें   शतक रक्तदाता सहित ३२ लोगोंद्वारा किया गया रक्तदान

राशि फलादेश

कर्क

आज का दिन सामान्य है। मन में असमंजस बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अतिक्रोध से बचें। परिस्थिति अपने अनुकूल न होने पर भी संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी सामंजस्य बनाकर रखें। एक-दूसरे का सम्मान करें।

राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ है। कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। बाहर की यात्रा का भी योग बनता है। पूर्व में किए हुए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं। स्थायी संपत्ति में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं।

राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन सामान्य है। पिता के द्वारा व्यापार में सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थिरता के योग बनते हैं। वाणी में संयम रखें। धन अधिक खर्च होने भी के योग बनते हैं।

राशि फलादेश

तुला

आज का दिन शुभ है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। एकाग्रता बढ़ेगी। कार्य के प्रति गंभीरता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक कार्य कर पाएंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढें   कभी–कभी अकेले भी लड़ना पड़ता है –प्रधानमंत्री बालेन

राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता का ध्यान अधिक रखेंगे। माता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्त्री जाति का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पत्नी को किसी कार्यवश कुछ दिनों के लिए मायके जाना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। मन में एकाग्रता की वृद्धि होगी। धन की स्थिति और मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। वर्तमान में जीवनसाथी का प्रभाव अधिक रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से भिन्नता भी रहेगी, परंतु सामंजस्य बनाए रखें। आपकी भाग्योन्नति में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

राशि फलादेश

मकर

आज का दिन शुभ नहीं है। आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। गुप्त रोग से संबंधित शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी का क्रोध बढ़ा रह सकता है। उन्हें त्वचा या श्वसन संबंधित रोग हो सकता है। अधिक क्रोध न करें। वाणी पर संयम रखें, विवाद बढ़ सकता है। कानूनी कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यर्थ का धन अपव्यय होने के योग बनते हैं।

यह भी पढें   रवि लामिछाने का बयान - सरकार की स्थिरता और निजी क्षेत्र के लिए रास्वपा (RSP) की नीति

राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधित शुभ समय है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा। धन की आय के अच्छे अवसर उपस्थित होंगे।

राशि फलादेश

मीन

आज का दिन सामान्य है। महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बनते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धन खर्च होगा। माता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपके द्वारा, संतान पक्ष से संबंधित कोई महत्वपूर्ण विषय पर धन खर्च किया जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com