Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

8 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन सामान्य है। आज मन अस्थिर रहेगा। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। व्यवसाय में मजबूती रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य बनाकर रखें। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करें। माता से विवाद हो सकता है, अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवहार में संयम रखें।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धन से संबंधित आज का दिन शुभ है। धन प्राप्त भी होगा एवं उसका सदुपयोग भी होगा। छोटे भाइयों से प्रेम व्यवहार बढ़ेगा एवं उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी।
राशि फलादेश

मिथुन

आज आपका मन अस्थिर रहेगा। मन में अजीब-सा भय रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कर्म के प्रति उदासीनता रहेगी। मन में आत्मविश्वास बनाकर रखें एवं कार्य करते रहें। मन को एकाग्र रखें। व्यर्थ की चिंता न करें। भविष्य को लेकर चिंतित न हों। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। परिवार के सदस्यों के विचारों का सम्मान करें। अपनी आत्मा की शक्ति से दिन अनुकूल होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

कर्क

आज का दिन शुभ है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। छोटे भाई-बहनों से सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। किसी अच्छे कार्य या संपत्ति में निवेश करेंगे। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। संतान का भाग्योदय होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन सामान्य है। मन में उदासीनता रहेगी। संतान से वैचारिक विरोधाभास रहेगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें एवं संतान के विचारों को भी महत्व दें। अनावश्यक शंका करने की प्रवृत्ति को त्याग दें, क्योंकि इससे परिवार में वैमनस्य बढ़ सकता है। माता के विचारों का सम्मान करें। परेशानी में राहत मिलेगी।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ है। बड़े भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उनसे आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी। छोटे भाई से भी सम्मान प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आय के साधन मजबूत होंगे। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा। व्यापार में नई योजनाएं लागू करेंगे। कार्यक्षेत्र एवं धन में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

तुला

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में भय की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में वृद्धि हेतु योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें। व्यापार में कुछ अस्थिरता भी बनी रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। वर्तमान में जीवनसाथी का आपके ऊपर पूर्ण प्रभाव है, अत: कुछ मामलों में जीवनसाथी की सलाह भी आपको लाभ प्रदान करेगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आध्यात्मिकता में आनंद प्राप्त होगा। कुटुम्ब में कोई शुभ अवसर प्रस्तुत होगा। संतान में भी ज्ञान का उदय होगा। संस्कारों का प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट एवं नसों संबंधी कोई कष्ट हो सकता है। ससुराल में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।
राशि फलादेश

धनु आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में कठोर परिश्रम करने की इच्छा होगी। धार्मिकता कुछ कम होगी। सिर्फ मन में कर्म की प्रधानता होगी। मन में क्रोध बना रहेगा जिससे चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी, परंतु अपने व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी का प्रभाव भी अधिक रहेगा, अत: सामंजस्य बनाकर कार्य करें। कठोर वाणी से रिश्तों में दरार आ सकती है। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

मकर

आज का दिन शुभ है। भाग्योन्नति प्राप्त होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंधित शुभ समय है। जीवनसाथी का भाग्य प्रबल है। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। मामा पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग हैं।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ नहीं है। वाहनादि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। आज के दिन लंबी यात्रा को नजरअंदाज करें। जहां तक जरूरत हो, उतना ही वाहन चलाएं। माता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें, सफलता मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। कोई गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकता है। पहले के कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। धार्मिक कार्य होने की संभावना है। भाग्य साथ देगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। धन की मात्रा बढ़ेगी। संतान के लिए भाग्यवर्धक समय है। संतान पक्ष से आपको खुशी प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed