Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिब्बती समुदाय के धार्मिक गुरु दलाई लामा के जन्मदिन मनाने पर रोक

 

९ जुलाई, काठमांडू । नेपाल में तिब्बती समुदाय को काठमांडू के स्वयम्भू स्थित मुस्ताङ समाज गुम्बा में तिब्बत का निर्वासित धार्मिक गुरू दलाई लामा के ८४ वें जन्मदिवस मनाने पर गृह मन्त्रालय ने रोक लगा दिया है । इस घटना प«ति नेपाल रिपब्लिक पार्टी का गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।
उन्होंने कहा कि तिब्बती समुदाय द्वारा अपने आस्था के धार्मिक गुरू का जन्मोत्सव मनाने पर ‘चीनविरोधि गतिविधि’ कह कर दूराग«हपूर्ण आरोप लगाते हुये रोक लगाया है । जो की अत्यन्त गलत कार्य हुआ है । उन बुद्धमार्गी तिब्बती समुदाय के केवल आस्था पर ही प«हार न होकर मानवाधिकार का चरम उल्लंघन और अपमान भी हुआ है ।
उन्होंने नेपाल सरकार से प«श्न किया है– इस प«कार का अमानवीय तथा नंगा निरंकुश प«दर्शन वर्तमान कम्युनिष्ट सरकार किसके इशारे पर की है ? नेपाल रिपब्लिक पार्टी ने नेपाल सरकार तथा गृहमन्त्रालय से आग«ह करते हुये कहा कि इस प«कार का अवांछनीय निर्णय को वापस लें और तिब्बती समुदाय से माफी मांगे ।
उन्होंने कहा कि प«जातान्त्रिक विश्व का कोई भी नागरिक जो नेपाल को अहित न कर अवांछनीय गतिविधि में सन्लग्न नहीं है उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिये । ठीक है चीन हमारा पडोसी राष्ट्र है परन्तु दौत्य स्थापना वाला नेपाल के अन्य भी बहुत सारे मित्र राष्ट्र है । इस प«कार चीन की नीति का अत्यधिक बढावा देकर नेपाल की कम्युनिष्ट सरकार खतरा को आमन्त्रित कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed