मन्त्रीपरिषद बैठक से फरार हो गए मन्त्री मातृका यादव !
९ जुलाई, काठमांडू । मंगलबार सुबह मन्त्रिपरिषद् बैठक चल रहा था । मन्त्रियों की भीड में मातृका यादव भी थे । लेकिन बैठक जारी रहते वक्त ही वह बैठक कक्ष से बाहर हो गए । बैठक में शामील अन्य मन्त्रियों को लग रहा था कि वह कुछ देर के बाद आएंगे । लेकिन मन्त्री यादव नहीं आए । तब हल्ला होने लगा कि मन्त्री यादव बैठक से फरार हो गए । लेकिन मन्त्री यादव ने इसको अस्वीकार किया है । बाद में मन्त्री यादव का ही बेटा से ही पता चला कि वह कुछ तैयारी के लिए मन्त्रिपरिषद् बैठक को छोड़कर बाहर आए थे ।
हां, उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्री मातृका यादव मंगलबार मन्त्रिपरिषद के बैठक के बीच में ही बाहर निकल गए । बाहर पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि मैं तो बैठक में गया था पर अचानक एक आवश्यक काम आ जाने के कारण मैं बाहर निकल गया । पर काम क्या है उन्होंने नहीं बताया ।
परन्तु उनका बेटा रविकिरण यादव ने बताया कि पिताजी को संसद में प्रश्नों का जबाब देना पडेगा, इसलिये उसकी तैयारी के लिए वह बाहर निकले ।
शुरु में तो मन्त्री यादव बता रहे थे कि मैं मन्त्रीपरिषद बैठक में नहीं गया था परन्तु सभी ने जब प्रश्न किया कि आप मन्त्री परिषद के बैठक से बाहर नहीं आए हैं क्या ? तब जाकर उन्होंने स्वीकार किया कि हां ह मगये तो थे पर बहुत देर तक नहीं बैठ पाये । फिर उन्होंने बताया कि किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है । बैठक नियमित ही है ।

