Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रमिक ऐन अनुसार तनख्वाह नहीं पाने पर मजदूरों ने किया आंदोलन

 

९ जुलाई, बर्दिबास । सरकार द्वारा तोका गया श्रम ऐन अनुसार तनख्वाह नहीं पाने से सागरनाथ वन विकास परियोजना में दैनिक ज्यालादारी में काम करने वाले श्रमिकों ने आंदोलन किया है । हाल सागरनाथ वन विकास परियोजना अन्तर्गत महोत्तरी, सर्लाही, रौतहट और बारा जिला में वन क्षेत्र है ।
सागरनाथ वन परियोजना में विगत १३ से ३० वर्ष तक दैनिक ज्यालादारी में १ सौ ४० श्रमिक कार्यरत हैं ।
श्रमिकों ने बताया कि वे लोग श्रम ऐन २०७४ अनुसार आधारभूत सेवा सुविधा नहीं पा रहे हैं । उनलोगों ने यह भी बताया कि श्रम ऐन २०७४ का दफा १० अनुसार रोजगार सम्झौता हुआ है जिसमें छुट्टी, सुविधा श्रम ऐन अनुसार मिलना चाहिये उल्लेखित है । अतिरिक्त काम के लिये अलग से पारिश्रमिक, सञ्चय कोष, उपदान और योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा कोष के साथ ही पर्व त्योहार के लिये खर्च पाने जैसा ५ बुंदे मांग रखा है ।
सागरनाथ वन विकास परियोजना मजदुर युनियन का अध्यक्ष सन्तोष साह ने चेतावनी देते हुये कहा कि गुरुवार से हमलोग चरणबद्ध आंदोलन शुरु किये हैं आज अषाढ २५ गते बुधवार तक मांग पूरा नहीं हो पाया है । अब हमलोग गेट में ताला लगाकर सभी कार्य में बाधा डालेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com