Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संवेदनशील कलाकार संजीवकुमार का आज है जन्मदिन

 

9 जुलाई को कलाकार हरिहर जरीवाल उर्फ संजीव कुमार का जन्मदिन होता है। संजीव कुमार मूल रूप से गुजरात के निवासी थे। उनके अभिनय का स्तर बहुत ऊंचा होता था। उन्होंने ‘नया दिन नई रात’ फ़िल्म में नौ भूमिकाएं कर सभी को चौंका दिया था।

इसके अलावा फ़िल्म ‘कोशिश’ में उन्होंने गूंग-बहरे व्यक्ति की शानदार भूमिका निभाई थीl फिल्म ‘शोले’ का ठाकुर का चरित्र पर्दे पर जीकर उन्होंने उसे अमर कर दियाl

संजीव कुमार का जन्म मुंबई में 9 जुलाई 1938 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। संजीव कुमार का पैतृक निवास सूरत था, बाद में इनका परिवार मुंबई चला आया। वह अपने जीवन के प्रारंभिक दौर मे रंगमंच से जुड़े और बाद में उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला ले लिया। इसी बीच वर्ष 1960 में उन्हें फ़िल्मालय बैनर की फ़िल्म ‘हम हिन्दुस्तानी’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। संजीव कुमार संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार भी हुआ लेकिन बात नहीं बनी और आजीवन कुंवारे रहेl मात्र 47 वर्ष की आयु में साल 1984 में हृदय गति के रुक जाने से उनका निधन हो गया।

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

संजीव कुमार आज अपने व्यवहार, अद्भुत अभिनय शैली के लिए जाने जाते है। संजीव कुमार ने जया बच्चन के ससुर (शोले), प्रेमी (अनामिका), पिता (परिचय), पति (कोशिश) की भूमिकाएं भी निभाई हैं। इससे संजीव कुमार के अभिनय का स्तर पता चलता हैl एक बार लेखक सलीम ख़ान ने संजीव कुमार से फिल्म ‘त्रिशूल’ में अपने समकालीन अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के पिता की भूमिका निभाने का निवेदन किया तो उन्होंने यह भूमिका इस शानदार ढंग से निभाई की उन्हें ही फिल्म का केंद्रीय पात्र मान लिया गया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

वर्ष 1970 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘दस्तक’ में संजीव कुमार के लाजवाब अभिनय के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संजीव कुमार ने फ़िल्म ‘सीता और गीता’ (1972), ‘मनचली’ (1973), ‘आंधी’ (1975), ‘मौसम’ (1975), ‘अंगूर’ (1982), ‘नमकीन’ (1982) जैसी फ़िल्में भी की हैंl

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com