Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल विधुत प्राधिकरण रुपनी की चरम लापरबाही

 

मनोज बनैता, सप्तरी, १० जुलाई ।

नेपाल विधुत प्राधिकरण रुपनी द्वारा ग्राहक के बिल मे चरम लापरबाही पाया गया है । एक ग्राहक के नाम से दुसरे के घर मे बिल जाने पर बलान बिहुल गा.पा. १ के स्थानीय किसान दुविधा मे है । नयाँ टोल मल्हनिया निवासी राम अवतार यादव के घर बारम्बार सावित्री देबी के नाम से बिल जाता रहा है । राम अवतार यादवका कहना है कि वह कई दिन रुपनी शाखा का चक्कर काटता रहा पर कोई सुनवाइ नही हुई । उन्होने जाकर नाम सही करने की अपील कि लेकिन प्राधिकरणके कर्मचारी ने अनसुनी कर दिया । ताज्जुब का बात तो यह है कि उसी गाँव के रहनेबाले दिनेश्वर प्रसाद यादव के घर बिल तो आता है पर जब वो रकम भुक्तान करने के लिए जाते है तो काेई और  उनके बिल के पैसे भुक्तान कर चुका होता है । करीब चार महीने से यादव परेशान है । उनके अनुसार प्राधिकरण इस मामले मे अभीतक चुप है । अपील करने पर भी ईस मसले को ना सुल्झा पाना बहुत दुखद है । आखिर इस तरह की त्रुटी हुई है कहाँ से ? नेपाल प्राधिकरण को गम्भीर होने की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   आज का मौसम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *