Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 प्रदेश नं. २ के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी बाढ की सम्भावना

 

१० जुलाई, काठमांडू । बाढी पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दिया कि प्रदेश १ ,२ और ३ के प्रायः जिला से होकर बहने वाली छोटी छोटी नदियों में अचानक बाढ आने की सम्भावना है ।
आज बुधबार जारी बाढी सूचना में सुबह ७ बजे मापन अनुसार देश की बडी, छोटी तथा उसके शाखा नदियों में बहाब सतर्कता तह के अन्तर्गत रहने पर भी बढने की सम्भावना है ।
आज सुबह ७ बजे से कल सुबह ७ बजे तक पूर्वानुमान अनुसार प्रदेश १, २ और ३ के छोटी और बडी नदियों में बाढ की सम्भावना है । और नेपाल के अन्य प्रदेशों के नदियों में भी पानी का बहाव उच्च ही रहेगा । पूर्वानुमान महाशाखा ने बताया कि इस समस्या से बचने के लिये पूर्व तैयारी तथा प्रतिकार्य के लिये तैयार रहने की आवश्यक्ता है ।

यह भी पढें   रास्वपा अध्यक्ष लामिछाने ने मधेश केंद्रित दलों के नेताओं से की बैठक, वर्तमान संकट पर हुआ मंथन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com