Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात साल के बच्चे ने माँ काे मारी गाेली

 

उलान बटोर, आइएएनएस।

 

पश्चिमी मंगोलिया (western Mongolia) में एक 39 साल महिला को उसके सात वर्षीय बेटे ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को गोवी-अल्ताई प्रांत (Govi-Altai province) में घटी। शुरुआती छानबीन में जांचकर्ताओं ने पाया है कि बच्‍चे के हाथ से गलती से गोली चल गई जिससे उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि इस दुर्घटना में बच्‍चे की पांच वर्षीय बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ  ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढें   13 देशों के लिए प्रस्तावित राजदूतों की सुनवाई प्रक्रिया आज से शुरू

हालांकि, मामले की छानबीन जारी है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बच्‍चों को बंदूकों से दूर रखें। साल 2014 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगोलिया (Mongolia) में लगभग 47 हजार बंदूकें नागरिकों के नाम पर पंजीकृत हैं। देश के राष्‍ट्रीय सांख्‍यकी कार्यालय की मानें तो देश में नागरिक 94 फीसद बंदूकों का इस्‍तेमाल शिकार के लिए करते हैं। इससे पहले अमेरिका के हार्टफोर्ड में ऐसी ही हैरत अंगेज घटना सामने आई थी। यहां अदालत ने एक महिला को चार साल कैद की सजा इसलिए सुनाई थी कि उसका 15 साल का बेटा पिस्‍तौल लेकर स्‍कूल पहुंच गया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि आखिर एक अभिभावक अपने बच्‍चे को पिस्‍तौल लेकर स्‍कूल जाने की इजाजत कैसे दे सकता है। पुलिस की छानबीन में यह पाया गया था कि महिला को यह बात मालूम थी कि उसके बच्चे के पास पिस्तौल है।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

उल्‍लेखनीय है कि 2017 में अमेरिका में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि वहां लगभग 40 फीसद लोगों के पास बंदूकें होती हैं। हैरानी की बात यह भी है कि देश में गन खरीदना बेहद सस्ता है। अमेरिका में 21 वर्ष से पहले अल्कोहल खरीदना गैर-कानूनी है, लेकिन वहां ज्यादातर राज्यों में युवा 18 वर्ष की उम्र से पहले ही एआर-15 मिलिट्री स्टाइल राइफल खरीद सकते हैं। कानून के तहत जहां हैंडगन खरीदने के लिए सख्त अहर्ताएं हैं। 21 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले किसी लाइसेंसी डीलर से इसे खरीद सकते हैं। मिलिट्री स्टाइल राइफल के लिए कोई खास नियम या सख्ती नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com