Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही घटना सम्बन्ध में उपसमिति गठन प्रस्ताव को कांग्रेस सांसदों ने किया अस्वीकार

 
१० जुलाई, काठमांडू । सर्लाही घटना के सम्बन्ध में उपसमिति गठन के लिये संसदीय समिति का प्रस्ताव प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है ।
बुधबार संसद के कानून, न्याय तथा मानव अधिकार समिति में अनौपचारिक चर्चा में  समिति सभापति कृष्ण भक्त पोख्रेल ने प्रस्ताव रखा कि सर्लाही की घटनाएं, विप्लव समूह का नेता कुमार पौडेल का हत्या तथा सरोजनारायण यादव की मृत्यु के सन्दर्भ में एक उपसमिति गठन किया जाना चाहिये । परन्तु कांग्रेस के सांसदों ने इसे अस्वीकार कर दिया ।
कांग्रेस के सांसदों ने कहा कि ‘सदन के अन्दर ही समिति का गठन होना चाहिये यह तो हम कह चुके हैं तो इस अवस्था में यह प्रस्ताव स्वीकारने की स्थिति नहीं है ।  कांग्रेस सांसद तथा कानून, न्याय तथा मानव अधिकार समिति सदस्य अतहर कमाल मुसलमान ने कहा कि सदन में जो विषय प्रवेश हो चुका है उसे संसदीय समिति द्वारा उपसमिति का गठन करना नहीं मिलेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *