Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

11 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ है। स्थायी संपत्ति से संबंधित अच्छे योग बनते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। नई जमीन या मकान खरीदने के योग बनते हैं। संतान की उन्नति का समय है। संतान को शिक्षा एवं व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे चिंता कम होगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य धारण करें एवं परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। किसी बात को लेकर छोटे भाइयों से मतभेद हो सकता है।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी एवं भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आज के दिन दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। वर्तमान समय में पुत्री आपके लिए बहुत भाग्यशाली है। पुत्री के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कर्क

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं स्थिरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्तमान में संतान के लिए भाग्यवर्धक समय है। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ है। आज आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपके पराक्रम से शत्रुओं का हौसला पस्त हो जाएगा। माता का सम्मान करें। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय क्षेत्र में महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन सामान्य है। मन अस्थिर रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में तनाव व चिंता अधिक न करें, आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। संतान से विचार-विमर्श करें एवं उनकी समस्याओं को समझें। संतान से विवाद हो सकता है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   रक्तदान करने से शरीर कमजोर नही होती

तुला

आज का दिन शुभ है। मन शांत रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे एवं धन की स्थिति और मजबूत होगी। रुका हुआ धन पुनः मिलने के योग हैं। स्थायी संपत्ति में भी अच्छे योग बनते हैं।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने के दुर्योग बनते हैं। ससुराल में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। दिया हुआ उधार वापस मिलने में कठिनाई होगी। परिवार में गलतफहमी होने के कारण विवाद हो सकता है।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजना से लाभ मिलेगा। धन की स्थिति और मजबूत होगी। वर्तमान की कठिन परिस्थितियों से अपनी समझ-बूझ से आप आसानी से उबर पाएंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
राशि फलादेश

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

मकर

आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियों के अनुसार कार्य को करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है। विवाद को अधिक न बढ़ने दें। आपका नुकसान हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन भाग्य की दृष्टि से अतिउत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। महत्वाकांक्षी विचार मन में उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र के लिए नई-नई योजनाएं बनेंगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। कानून संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह को मानें, सफलता प्राप्त होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता का सम्मान करें।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *