Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री मोदी ने भारतीय टीम का ट्विट करके हौसला बढ़ाया, कहा बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर गर्व है

 

भारत की हार के बाद देश-विदेश से भारतीय टीम के लिए प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. भारत के प्रधानमंत्री भी भारतीय क्रिकेट टीम को सांत्वना देने में पीछे नहीं रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम की क्रिकेट विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम को सांत्वना देते हुए आगे के टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं.

धोनी हि असली हिरो है चाहे 2015 का सेमीफाइनल हो या २०१९, कोहली तो जिरो है …

 

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास की 496 वीं जयंती जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा

क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड से हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराशाजनक कहा है। ट्वीट कर मोदी ने कहा कि ये दिल तोड़ने वाला है। वहीं मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के जुझारुपन के लिए खिलाड़ियों की तारीफ भी की है। बुधवार को इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए सेमीफाइनल में भारत की टीम न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर बाहर हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की भारतीय टीम की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की बेहतरीन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की तारीफ भी की है. पीएम मोदी ने लिखा है कि हम सभी को पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की बेहतरीन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर गर्व है. प्रधानमंत्री का पूरा ट्वीट यूं था-

यह भी पढें   पाँच वर्षों के भीतर छह राष्ट्रीय गौरव की सिंचाई परियोजनाएँ पूरी करने की तैयारी

“निराश करने वाले परिणाम लेकिन आखिरी तक भारतीय टीम की जुझारू प्रवृत्ति देखकर अच्छा लगा. भारत ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान ऐसी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की जिसपर हम सभी को बहुत गर्व है. जीत और हार तो जीवन का हिस्सा हैं. भारतीय टीम को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

राहुल गांधी ने भी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम की हार के बाद भारतीय टीम को सांत्वना दी है और भारतीय क्रिकेट टीम को प्यार और आदर का हकदार बताया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com