Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

12 july

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ नहीं है। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। माता की सलाह से आपकी चिंता दूर होगी। ससुराल में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आज के दिन वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। धन के मामलों में आप आज बहुत ही भाग्यशाली हैं। आज आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने के योग हैं। जीवनसाथी के द्वारा कोई धार्मिक पूजन-पाठ किया जाएगा।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन सामान्य है। मन में किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा। दिमाग स्थिर रहेगा। संतान के किसी विशेष कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है जिसके कारण मन में तनाव रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   न्यायाधीश रणबहादुर बम हत्याकांड के दोषी फरार बाबु थापा सर्लाही से गिरफ्तार

कर्क

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको किसी प्रकार की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। मामा पक्ष में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपके मन में तनाव रहेगा। माता का सम्मान करें और उनकी सलाह मानें। माता से विवाद न करें। संतान के विचार सुनें। संतान की समस्या सुनने एवं उसको हल करने का प्रयास करें। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ है। आज आप बहुत प्रभावशाली रहेंगे। छोटे भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता की सलाह मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं।
राशि फलादेश

यह भी पढें   पुलिस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी: प्रधानमंत्री शाह

तुला

आज का दिन सामान्य है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आज आपका मन तनावपूर्ण रहेगा। सुख-सुविधा के कार्यों में धन खर्च होगा। किसी बात को लेकर बड़े भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। चिंता के कारण मन में उत्साह की कमी महसूस होगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज आपको सम्मान प्राप्त होगा। रुका हुआ धन पुन: मिलने के योग हैं। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। संतान से प्रेम एवं सम्मान प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में असंतोष बना रहेगा। व्यर्थ के चिंताजनक विचार मन में आते रहेंगे। सिर से संबंधित रोग हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान और आपके विचार किसी विषय पर अलग होने से मतभेद हो सकता है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   घटते संसाधन, टूटते रिश्ते और बढ़ता असंतोष—क्या यही विकास है ? : बिमल सरार्फ

मकर

आज का दिन बहुत शुभ है। आज माता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। माता के भाग्य से आपको सुख-संपत्ति एवं धन का लाभ प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। संतान के कहीं बाहर जाने के योग हैं। पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। आज मन में व्यर्थ की चिंता रहेगी। मन में अस्थिरता रहेगी तथा निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। संतान का समय बहुत प्रभावशाली है अत: संतान की सलाह मानें एवं विवाद न करें। गुप्त शत्रुओं का प्रभाव रहेगा तथा स्वास्थ्य में भी परेशानी रहेगी।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए कार्य बनते जाएंगे। पहले दिया हुआ धन पुन: मिलने के योग हैं। संतान का शुभ समय है। माता के भाग्य से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी एवं संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com