Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो बच्चे से ज्यादा पैदा करने वाले को वोट देने का अधिकार नही होना चाहिए : मंत्री गिरिराज सिंह

 

वेगुसराय | भारत के कन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश में केवल दो बच्चे होने का नियम होना चाहिए और जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं, उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए। बिहार बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने देश की बढ़ती आबादी पर अपनी चिंता व्यक्त की और विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

सिंह ने सीधे तौर पर किसी भी धर्म या समुदाय का नाम लिए बिना कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों और सद्भाव के लिए खतरा बन रही है। “जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। संसद में इस मुद्दे को उठाने की आवश्यकता है।” सिंह ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी इस्लामिक देश प्रयास कर रहे हैं। “लेकिन भारत में, जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों को धर्म से जोड़ा जा रहा है।” तीन साल पहले, सिंह ने देश में ‘नशबंदी’ (नसबंदी) के लिए कानून बनाने की तत्काल आवश्यकता की मांग की थी

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *