Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

14 july

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन सामान्य है। किसी बात को लेकर भाइयों के बीच तनाव हो सकता है। परिवार में अस्थिरता का वातावरण रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। धन संबंधी कार्यों में परेशानियां आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्त संबंधी परेशानी आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। जीवनसाथी से विवाद होने के संकेत मिलते हैं। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अति आत्मविश्वास में किसी को अपशब्द ना कहें, किसी का अपमान ना करें, क्योंकि इससे आपका भाग्य कमजोर होगा और आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं परिवार में भी सम्मान मिलेगा।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में रुचि नहीं होगी एवं कार्यों में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। परिवार में विवाद होने की स्थिति है। वाणी पर नियंत्रण रखें, आपके कठोर बोलने से आप के बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पिता यदि उचित सलाह दें तो उसे अवश्य मानें, नहीं मानने पर बड़ा नुकसान संभव है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल

कर्क

आज का दिन शुभ है। मन में विश्वास बना रहेगा। कार्यों को आत्मविश्वास पूर्ण करने से सभी कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रुओं के इरादे कमजोर पड़ेंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से विचार-विमर्श में किसी प्रकार का विवाद ना करें। नई योजनाएं सफल होगी।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। माता के विचारों का सम्मान करें एवं विवाद ना करें। हड्डी, जोड़ो एवं पैर के निचले हिस्से में कोई परेशानी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में दी गई पिता की सलाह का सम्मान करें।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी एवं सभी परिस्थितियों में सही निर्णय ले पाएंगे। सफलता मिलने के कारण मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। धन में स्थायित्व प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं एवं नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनते हैं।
राशि फलादेश

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

तुला

आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। सही निर्णय न ले पाने की वजह से कार्य करने के प्रति उदासीनता रहेगी। धन संबंधी परेशानी रहेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सलाह का सम्मान करें।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा एवं दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी एवं पुरानी बनाई हुई योजनाओं का क्रियान्वयन करने में लग जाएंगे। समाज एवं घर परिवार से बहुत सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग हैं। व्यवसाय में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी एवं प्रभुत्व बढ़ेगा। धन संबंधी समस्या हल होगी।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार में किसी समस्या को लेकर मन उदास रहेगा। भाग्य कमजोर रहने से कार्य आगे टल जाएंगे। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं। भाई-बहनों के ग्रह अभी अधिक प्रभावशाली है।
राशि फलादेश

मकर

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आत्मविश्वास पूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के द्वारा सही सलाह मिलने पर सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आय के साधन मजबूत होंगे। घर परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   जितिया व्रत : मातृत्व, लोकविश्वास और संतान-मंगल की जीवंत परंपरा : श्वेता दीप्ति

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। मन में कुछ और स्थिरता रहेगी। कार्य करने में कुछ ऊर्जा की कमी महसूस होगी। सारे क्षेत्र में पहले की तरह ही कार्य सुचारू रूप से करते रहेंगे। परंतु कुछ मन में अस्थिरता रहेगी। संतान के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली होने के कारण संतान से वैचारिक मतभेद होते रहेंगे। परंतु स्वयं के विवेक बुद्धि का उपयोग करते हुए संतान से सामंजस्य बनाकर रखें।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ है। माता का आशीर्वाद पूर्ण रूप से बना रहेगा। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। संतान को सफलता प्राप्त होने से मन में हर्ष की अनुभूति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ह्रदय संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाकर रखें।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com