Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्त कोशी नदी में बीती रात 3 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी

 

बारिश रुकने का नाम नही ले रहा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से नेपाल की नदियों में उफान आ गया है। सप्त कोशी नदी में बीती रात 3 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी मापा गया है। कोशी बराज पर संभाभित खतरे को देखते हुए लाल बत्ती जला दी गयी है। नेपाल ने कोशी बराज के 41 फाटक खोल दिये थे जिससे उत्तर बिहार में भारी तबाही मच सकती है। सप्तकोशी में उच्चतम बहाव के कारण नेपाल के सुनसरी, मोरंग और सप्तरी में बाढ़ ने तबाही मचाई है।नेपाल में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है जिससे कोशी बराज पर दबाव बढ़ गया है।रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दे दिये है। 2008 में आई प्रलयंकारी कुसहा त्रासदी ने तांडव मचाया था। लाखों लोगों की जाने गयी थी। फिलहाल 56 फाटक में से 41 फाटक खोल दिये गए है और स्थानीय प्रशाषन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *