Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरिया में  मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत। 

 

रेयाज आलम’ बीरगंज,श्रावण २ गते विहिवार।  गाड़ी और मोटरसाइकिल टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार की  मौत हो गई है । घटना पर्सा जिला के पोखरिया नगरपालिका की है । पोखरिया नगरपालिका के सेमरवारी टोल के पास बहुदरामाई गांवपालिका, वड़ा न.५ (रामनगरी) के ३५ वर्षीय रुपन पटेल की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक स्कूल वैन से टकरा गई। इलाज के क्रम में बीरगंज ले जाते समय  रुपन पटेल की मृत्यु हो गई। पोखरिया पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंच कर गाड़ी न. बा ७ च ९५२९ और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

गौरतलब है की पोखरिया नगरपालिका के सेमरवारी टोल के पास एक तीखा मोड़ है, जहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है, ट्रेफिक पुलिस के इस जगह निगरानी और सतर्कता बढ़ने की जरूरत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com