एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने लागु औषध तस्कर के गिरोह को पकड़ा
रेयाज आलम , बीरगंज, श्रावण ३ गते शुक्रवार | जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रहरी उपरीक्षक सोमेंद्र सिंह राठौड़ अपनी चुस्ती-फुर्ती से रोज नए कारनामे करते जा रहे है। उनकी मुस्तैदी के कारण अपराधियों के होश उड़े हुए है और रोजाना अपराधी पकडे जा रहे है। इसी क्रम में प्रहरी उपरीक्षक सोमेंद्र सिंह राठौड़ की टोली ने बिशेष सुचना के आधार पर बीरगंज महानगरपालिका वड़ा न.२८ (बगही) से लागु पदार्थ भारत ले जाने के अवस्था में बी आर ०१ डी बी ००३ नम्बर के भारतीय कार को पकड़ा, कार को मार्ग दर्शाने में लगे ना २४ प ८७६४ के मोटरसाइकल को भी नियंत्रण में लिया गया।
तालासी के क्रम में गाड़ी के डिक्की से २० किलो गांजा बरामद किया गया। प्रहरी ने गाड़ी, मोटरसाइकल के साथ चार लोगो को पकड़ा है जिसमे सर्लाही के लालबंदी वड़ा न. १७ के २१ वर्षीय रमेश लामिछाने और २० वर्षीय डंमर मणि घिमिरे, पर्सा के सखुवा परसौनी वड़ा न. ६ के ३५ वर्षीय राजेश खवास, पर्सा के पटेरवा सुगौली वड़ा न. ४ के ४२ वर्षीय प्रेम दास है। जिनलोगो को गिरफ्फ्तार किया गया है उनसे पूछताछ जारी है,जल्द ही इनके पुरे गिरोह को पकड़ने का प्रयास हो रहा है।


