बीरगंज को उजालामय बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूँगा : सांसद यादव
वीरगञ्ज,३ श्रावण ।
समाजवादी पार्टी नेपाल के युवा नेता एवम प्रतिनिधि सभा सदस्य सांसद प्रदिप यादव ने कहा है की वो बीरगंज को उजालामय बनाने के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील हूँ । सांसद पुर्वाधार विकाश साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत सांसद प्रदीप यादव के संसदीय कोष से निर्मित वीरगञ्ज के सौन्दर्यकरण में पहली बार प्रयोग में लाये जा रहे टावर लाईट के एक कार्यक्रम के बीच में सांसद यादव ने लाइट का स्वीच ऑन कर के शुभारम्भ किया । टावर लाईट का उद्धघाटन करते हुए सांसद यादव ने कहा की देश के प्रमुख प्रवेश द्वार एवं मधेश जन—आन्दोलन लगायत विभिन्न पहचान और सामाजिक न्याय के आन्दोलन के केन्द्र के रुप में स्थित वीरगंज के घण्टाघर को अँधेरे में देख कर दुःख होता था । आज मेरे संसदीय कोष के पूर्वाधार विकास साझेदारी कार्यक्रम से टावर लाइट लगाया गया है । इसी तरह वीरगंज को दुसरे जिला से जिदने के लिए व्यापारी मार्ग के केन्द्र में स्थित प्रतिमा चौक तीसरे मधेश आन्दोलन के पर्सा जिला के प्रथम शहीद के शहादत का साक्षी है । प्रतिमा चौक में भी टावर लाइट का उद्घाटन किया गया है . यादव ने कहा की यह विकास की राह में एक प्रयास है .

