Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेट्रो से जाना पड़ा होटल इमरान खान को अमेरिका में, हुई घोर बेइज्जती, नहीं हुआ वेलकम,

 

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार की दोपहर अमेरिका की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। लेकिन अमेरिका पहुंचते ही इमरान खान चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल इमरान खान जब अमेरिका के एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए अमेरिका की ओर से कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा,जिसकी वजह से उन्हें बेइज्जती काा सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर जब अमेरिका कोई भी अधिकारी इमरान खान के स्वागत के लिए नहीं पहुंचा तो उन्हें खुद ही मेट्रो में सफर करके अपने होटल पहुंचना पड़ा।

यह भी पढें   आज इन प्रदेशों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

विदेश मंत्री के साथ पहुंचे

इमरान खान कतर एयरवेज से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन यहां पर उनके स्वागत के लिए अमेरिका का मंत्री तो दूर यहां तक कि कोई सरकारी पदाधिकारी भी नहीं पहुंचा। हालात यह थे कि इमरान खान को खुद मेट्रो करके अपने होटल जाना पड़ा। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी मौजूद था। साथ ही कई पाकिस्तानी अधिकारी भी वहां पहुंचे थे। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान पहली बार अमेरिका पहुंचे हैं, आखिरी बार 2015 में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अमेरिका पहुंचे थे।

यह भी पढें   ४३ जिलों के ३,००० से ज्यादा वार्डों में अधिवेशन संपन्न

ट्रंप से होगी मुलाकात जानकारी के अनुसार इमरान खान पाक सेना प्रमुख कमर बाजवा, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के अलावा कई पाक अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं। इस दौरे पर इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के अलावा आईएमएफ के कार्यकारी मुखिया डेविड लिप्टन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास से भी मुलाकात करेंगे। आज वह वन इरीना में पाकिस्तानी-अमेरिकियो को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाक की ओर से आतंकवाद और भारत के रिश्तों को लेकर उठाए गए उनके कदम की जानकारी देंगे।

यह भी पढें   कोई राष्ट्र तबतक सफल नहीं हो सकता जब तक कि उसकी जनता निराश है –राष्ट्रपति पौडेल

जमकर हुए ट्रोल

जिस तरह से इमरान खान का स्वागत करने के लिए कोई अमेरिका अधिकारी नहीं पहुंचा, उसके बाद लोग जमकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे पता है कि पाकिस्तान ने विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन यह काफी सख्त सजा है। फवाह रहमानी ने लिखा कि कोई भी अमेरिकी अधिकारी स्वागत के नहीं पहुंचा, ना ही उन्हें प्रोटोकॉल मुहैया कराया गया।वन इन इण्डिया से

इमरान खान मेट्रो में अमेरिका में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मेट्रो से जाना पड़ा होटल इमरान खान को अमेरिका में, हुई घोर बेइज्जती, नहीं हुआ वेलकम,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com