काठमांडू में जल्द ही मोनो रेल आरही है
२१ जुलाई, काठमांडू । महानगरपालिका आगामी ३ वर्ष के अन्दर मोनोरेल संचालन में लाने का कार्य योजना तैयार किया है ।
काठमांडू महानगरपालिका ने उललेख किया है कि पारित किया गया चालू आर्थिक वर्ष के नीति तथा कार्यक्रम के तहत ३ वर्ष के अन्दर मोनोरेल का उचित व्यवस्थापन कर संचालन में लाएगा ।
आज आइतवार काठमाडौं महानगरपालिका के नगरसभा द्वारा पारित ‘आर्थिक वर्ष २०७६÷०७७ के नीति तथा कार्यक्रम’ सम्बन्ध में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महानगरपालिका का प्रवक्ता ईश्वरमान डंगोल ने जानकारी दिया कि कचरा व्यवस्थापन, बुद्ध पार्क निर्माण, मेघा हल निर्माण, बालाजु बाईसधारा का स्तरोन्नति, महानगर क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियां इत्यादि सम्पदाओं का सुदृढिकरण का कार्य तय हुआ है । पर्यटन पदमार्ग का उचित व्यवस्थापन का भ िकार्यक्रम तय किया गया है ।
इसी प्रकार पर्यटन क्षेत्र लके लिये काठमांडु महानगरपालिका ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिये विश्व सम्पदा सूचि में अवस्थित हनुमानढोका दरबार क्षेत्र, स्वयम्भू, बौद्ध और पशुपति क्षेत्र को पर्यटकीय रुप में विशेष कार्य की शुरुआत करने का योजना है ।
इसी प्रकार अन्य क्षेत्र पर भी दृष्टिपात किया जायेगा और उस पर विशेष कार्य का योजना है ।

