Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब करीना ने सैफ को बधाइयां दी थी तो सैफ ने कहा था कि थैंक यू बेटा।

kareenasaif
 

नई दिल्ली । किसी ने सच कहा है कि इतिहास अपने आपको दोहराता है। वक्त का पहिया बराबर घूमता रहता है। कब, कैसे, किसके साथ किसका रिश्ता जुड़ जाए यह कहना मुश्किल है। कब, किस रिश्ते को क्या नाम मिल जाए यह भी कहना कठिन है। कभी अभिनेत्री करीना कपूर ने सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी अटेंड कर उन्हें बधाइयां दी थी। उस वक्त करीना की उम्र महज 10 साल थी। लेकिन आज सैफ से 10 साल छोटी वहीं करीना सैफ की बेगम बन गई हैं।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया
kareenasaif
कभी अभिनेत्री करीना कपूर ने सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी अटेंड कर उन्हें बधाइयां दी थी। उस वक्त करीना की उम्र महज 10 साल थी

जब करीना ने सैफ को बधाइयां दी थी तो सैफ ने कहा था कि थैंक यू बेटा। गौर करने वाली बात यह है कि अब अमृता सिंह ने सैफ करीना की संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहीं इतिहास ने अपने आपको दोहराया। सैफ और अमृता की पहली बेटी सारा खान भी सैफ की दूसरी शादी में शरीक हुई। आज जिस उम्र में करीना ने सैफ से शादी की है, उसी उम्र में आज से 21 साल पहले अमृता सिंह ने सैफ से शादी की थी।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

 

गौरतलब है कि वर्ष 1991 में सैफ और अमृता की शादी हुई थी, उस वक्त अमृता सिंह सैफ से 12 साल बड़ी थी और आज करीना सैफ से 10 साल छोटी है। सैफ की शादी अटेंड करते वक्त करीना ने कभी यह सोचा भी नहीं था कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब वो अमृता सिंह की जगह पर खड़ी होगी। आज करीना 32 की है और सैफ 42 साल के। इसलिए कहा जाता है कि वक्त रिश्तों के पहलुओं को बदल देता है।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

source http://www.jagran.com

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com