Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवैध कपडे की खेप को सशस्त्र प्रहरी किया बरामद

 

महेश गुप्ता, रुपन्देही | रूपन्देही जिला भैरहवा सशस्त्र प्रहरी नेपाल नम्बर ३८ गुल्म हे. क्वा. (राजस्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) रुपन्देही ने भारत से नेपाल की तरफ बिना भन्सार एवम् अवैध रूप से लाने के क्रम में बल ने किया गिरफ्तार । सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती के कमाण्ड में लगाये गए टोली को सूचना के आधार पर चेकजाँच करने के क्रम शनिबार सुबह ७ः३० बजे नवलपरासी के रामग्राम नगरपालिका१० स्थित नदवा परासी लेजाने के क्रम बड़ी मात्रा कपडा बरामद किया है । बरामद किया लत्ता कपडा सुट कपडा ५७ थान, लेडिज सुट १३९ पिस, लेडिज टप्स ३४ पिस और चुन्नी ३० पिस था सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती ने बताया है की। बरामद किये गए कपडे की कीमत ३ लाख ११ हजार ३ सौ आंकी गई है । बरामद किये गऐ अवैध कपड़ो को आवश्यक कारवाही के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय को सौप दिया गया ।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ की गिरफ्तारी की मांग, जेन–जी मूवमेंट ने पुलिस में दी शिकायत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *