Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘रअ’ ‘RAW’ के प्रमुख श्री गोयल पर नेपाली मिडिया की कड़ी निगरानी

 

काठमांडू, २४ जुलाई| भारतीय गुप्तचर संस्था ‘रअ’ ‘RAW’ के प्रमुख श्री सामंत गोयल इनदिनों काठमांडू में हैं | ‘रअ’ प्रमुख श्री गोयल का काठमांडू में होना नेपाली संचार मिडिया के लिए एक थप कार्य additional work बढ़ गया है | दो तिन दिन से यहाँ कि मिडिया ‘रअ’ प्रमुख के पीछे अपना शोध कार्य कर रही है | ‘रअ’ प्रमुख श्री गोयल किससे मिले, कसके साथ खाना खाएं और किस होटल में हैं यहाँतक कि होटल का रुम नम्बर भी नेपाली मिडिया के सुर्ख़ियों में है | जिसके कारण ‘रअ’ प्रमुख श्री गोयल को होटल बदल कर अज्ञात वास में जाना पड़ा है | उनकेबारे में अभी ठोस जानकारी कहीं से नही दी गयी है | दूतावास से भी कोई खबर नहीं मिल रही है |

यह भी पढें   एनपीएल :  आज विराटनगर और लुम्बिनी बीच मुकाबला

इधर आज ही कान्तिपुर एफ.एम्. से ‘रअ’ प्रमुख श्री गोयल के वारे में एक रिपोर्ट पढ़ी गयी | कहा गया है कि कूटनीति भेंट का नियम होते हुए भी उसे पालन नही किया जारहा है | कान्तिपुर एफ.एम् ने तो बिदेश ममला के एक विशेषग्य का नाम लेकर भी इस मामला को उजागर किया है | इसी सम्बन्ध में आज नागरिक ने भी अपना विशेष रिपोर्ट प्रकाशित किया है जिसमे विभिन्न लोगो से उनकी मुलाकात की प्रमुखता दी गई है | नागरिक के अनुसन्धान में ‘रअ’ प्रमुख श्री गोयल अभी तक प्रधानमन्त्री लगायत कांग्रेस सभापति देउवा तथा नेकपा अध्यक्ष दाहाल से भेट होने का दावा किया गया है | लेकिन उसी पत्रिका में भेंट का कोई ठोस प्रमाण नही पेस किया गया है |

यह भी पढें   पश्चिम नेपाल की प्रसिद्ध बागेश्वरी मन्दिर परिसर में छठी पूजा मनाया गया 

नागरिक ने बड़ी बेचैनी से यह भी लिखा है कि ‘रअ’ प्रमुख की राजनीतिक नेतृत्व से भेटघाट करने की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय को नही है। मन्त्रालय का ही एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मन्त्रालय को इसकी जानकारी नही है । नागरिक ने आगे लिखा है कूटनीतिक आचारसंहिता अनुसार सरकारी अधिकारी तथा उच्च राजनीतिक नेतृत्व जब विदेशी अधिकारी से मिलतें हैं तो उन्हें परराष्ट्र मन्त्रालय के मार्फत आना चहिये और भेट में मन्त्रालय के अधिकारी भी सहभागी होना चहिये। इसीतरह  नेपाल कि  मिडिया को भी भरपूर मात्र में काम मिल गया है | जब भी भारत से कोई भी व्यक्ति आकर यहाँ किसीसे मिलता है तो नेपाल की संचार जगत को पूरी व्यस्तता मिल जाती है | मिडिया ने लिखा है कि ‘रअ’ ‘RAW’ के प्रमुख श्री सामंत गोयल अब वापस लौट गयें हैं | himalini रिपोर्ट

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के २० नेता आज चीन दौरे के लिए करेंगे प्रस्थान

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com